Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़ > रायपुर

शून्य की ओर बढ़ रही कांग्रेस, गांवों में भाजपा के पक्ष में वातावरण: अरुण साव

शून्य की ओर बढ़ रही कांग्रेस, गांवों में भाजपा के पक्ष में वातावरण: अरुण साव

शून्य की ओर बढ़ रही कांग्रेस गांवों में भाजपा के पक्ष में वातावरण अरुण साव

रायपुर,स्वदेश। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधाते हुए कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस शून्य पर रही है और छत्तीसगढ़ में भी उसकी स्थिति यही रही है। धीरे-धीरे कांग्रेस शून्य की ओर आगे बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के कार्यों में विश्वास जताया है और गांवों में भी भाजपा के पक्ष में वातावरण बनता जा रहा है। 

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त और अंतर के साथ जिताया है। इसके साथ ही 49 में से 35 नगरपालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में से 81 नगर पंचायतों में भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। पिछले 13-14 महीनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को तेजी से पूरा करने का काम किया। हमारे कामों पर जनता ने अपने विश्वास की मुहर लगाई है।

55 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 46 प्रतिशत से अधिक वोट मिले, लोकसभा चुनाव में 52 प्रतिशत से अधिक वोट मिला। इसी प्रकार अब नगरीय निकाय के चुनावों में भाजपा को 55.41 प्रतिशत वोट मिला है। भाजपा का जनाधार बढ़ता ही चला जा रहा है। निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने अटल विश्वास पत्र जारी कर विकास का विजन और रोडमैप प्रस्तुत किया। उसके आधार पर इतनी बड़ी सफलता भाजपा को मिली है।

उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 27210 पंच, 3605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ है। अभी गांवों में लोकतंत्र का उत्सवी वातावरण देखते ही बन रहा है। गांवों में भी भाजपा के पक्ष में सकारात्मक वातावरण है और भाजपा कार्यकर्ता पंचायत चुनावों में भी बड़ी संख्या में जीतकर आएंगे और गांवों का विकास आगे बढ़ाएंगे।

Related to this topic: