Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

सीएम हाउस का घेराव कर रही कांग्रेस, कार्यकर्ताओं ने तोड़ी पुलिस बेरिकेटिंग

सीएम हाउस का घेराव कर रही कांग्रेस, कार्यकर्ताओं ने तोड़ी पुलिस बेरिकेटिंग

सीएम हाउस का घेराव कर रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़ी पुलिस बेरिकेटिंग

Chhattisgarh Congress Protest : रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश बढ़ते क्राइम को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री निवास का घेराव् कर रही है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस दौरा लगाई गई बेरिकेटिंग तोड़ दी है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी 

जानकारी के अनुसार, सीएम हाउस घेराव से पहले कांग्रेस द्वारा गांधी मैदान में जनसभा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा स्‍थल से सभी कांग्रेस सीएम हाउस की ओर कूच के लिए निकल चुके हैं।

इधर पुलिस ने भी सीएम हाउस को घेर रखा है। जहां अलग-अलग लेयर में बैरिकेड्स पुलिस ने लगाए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़कर आगे निकलने की कोशिश कर रहे है। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाशवाणी चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस नेताओं को रोकने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहला बैरिकेड तोड़ दिया और आगे की ओर बढ़ गए हैं।

सरकार कुंभकरण की नींद में सोई - कांग्रेस 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा छत्तीसगढ़ की जनता के हित की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ में माताओं बहनों पर अत्याचार हो रहा है। हमारे कार्यकर्ता सरकार को नींद से जगाने में लगे हुए हैं। लेकिन यह सरकार कुंभकरण की नींद में सोई हुई है। इस प्रदेश में सबसे बड़ी चुनौती बेटी और माता बहनों को बचाने का है। विधानसभा का घेराव किए, ब्लॉक जिलों में प्रदर्शन किए लेकिन सरकार नहीं जागी।

कांग्रेस ने प्रदेशभर में एक साल में अलग-अलग अपराधों के आंकड़े भी जारी किए हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने दावा किया है कि, एक साल में सिर्फ राजधानी रायपुर में 93 हत्याएं और 268 रेप की वारदातें हुई हैं। बैज ने कहा कि, लूट और किडनैपिंग में भी रायपुर टॉप पर है। यहां 515 से ज्यादा किडनैपिंग की वारदात हुई है। वहीं प्रदेश में 3644 किडनैपिंग और 1114 लोगों की हत्याएं हुई है, जबकि 3191 महिलाओं से रेप की वारदात हुई है।  


Related to this topic: