Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

सेनापति फील्ड मार्शल बन गए...उन्हें लगता है वो जीत गए होंगे : भारतीय सेना प्रमुख का मुनीर पर तंज

सेनापति फील्ड मार्शल बन गए...उन्हें लगता है वो जीत गए होंगे : भारतीय सेना प्रमुख का मुनीर पर तंज

सेनापति फील्ड मार्शल बन गएउन्हें लगता है वो जीत गए होंगे  भारतीय सेना प्रमुख का मुनीर पर तंज

नई दिल्ली। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसीम मुनीर (Field Marshal Asim Munir) पर तंज कसा है। उन्होंने IIT मद्रास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, 'सेनापति फील्ड मार्शल बन गए तो उन्हें (पाकिस्तानी नागरिक) लगता है वो जीत गए होंगे।' जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिन्दूर पर भी बात की। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि, 'ऑपरेशन सिंदूर किसी भी पारंपरिक मिशन से अलग था।'

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को लेकर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, "अगर आप किसी पाकिस्तानी से पूछें कि आप हारे या जीते, तो वह कहेगा कि मेरे सेनापति फील्ड मार्शल बन गए हैं। हम ही जीते होंगे, इसीलिए वो फील्ड मार्शल बने हैं।"

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Army Chief General Upendra Dwivedi) ने ज़ोर देकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर किसी भी पारंपरिक मिशन से अलग था और यह शतरंज खेलने जैसा था क्योंकि "हमें नहीं पता था" कि दुश्मन की अगली चाल क्या होगी। उन्होंने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के जवाब में मई में आतंकी ढांचे पर भारत की निर्णायक सैन्य कार्रवाई की जटिलताओं को याद किया।

शतरंज के खेल के रूपक का इस्तेमाल करते हुए, जनरल द्विवेदी ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर में हमने जो किया, वह शतरंज खेलना था। तो, इसका क्या मतलब है? इसका मतलब है कि हमें नहीं पता था कि दुश्मन की अगली चाल क्या होगी और हम क्या करने वाले हैं। इसे हम ग्रे ज़ोन कहते हैं। ग्रे ज़ोन का मतलब है कि हम पारंपरिक ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं लेकिन, हम कुछ ऐसा कर रहे हैं, जो पारंपरिक ऑपरेशन से थोड़ा कम है।"

Related to this topic: