Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

SIR पर कलेक्टर की सख्ती: बीएलओ को हर दिन 10% टारगेट पूरा करने के निर्देश

SIR पर कलेक्टर की सख्ती: बीएलओ को हर दिन 10% टारगेट पूरा करने के निर्देश

sir पर कलेक्टर की सख्ती बीएलओ को हर दिन 10 टारगेट पूरा करने के निर्देश

जिलाधीश ने लापरवाही पर सुपरवाइजर और बीएलओ किए निलंबित

जिलाधीश कौशलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी ईआरओ को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने तथा बीएलओ और सुपरवाइजरों को आज से प्रतिदिन कम से कम 10 प्रतिशत फॉर्म का कलेक्शन और डिजिटाइजेशन करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग सुधारें

कलेक्टर ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा संतोषजनक और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले की रैंकिंग में सकारात्मक सुधार लाया जा सके।

किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर

मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने रविवार रात एक सुपरवाइजर और एक बीएलओ को निलंबित कर दिया। बैठक में इन दोनों की लापरवाही सामने आने के बाद कलेक्टर ने यह कार्रवाई की।कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने रविवार रात विधानसभावार एडीएम, नगर निगम अपर आयुक्त, ईआरओ, ईपीआरओ, डिप्टी कलेक्टर, आईटी टीम प्रभारी और सभी सुपरवाइजरों की बैठक भी ली। इसमें निर्देश दिए गए कि अब हर दो घंटे में सुपरवाइजर निर्धारित प्रपत्र में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। एसआईआर के लिए कलेक्टर पहले ही अधिकारियों को विधानसभा-वार जिम्मेदारी सौंप चुके हैं, ताकि 10 दिनों में फॉर्म भरने का कार्य पूरा हो सके।बैठक के दौरान बताया गया कि सुपरवाइजर अनंतलाल मिश्रा और बीएलओ शुभम प्रताप सिंह ने एक भी गणना पत्र का डिजिटाइजेशन नहीं किया था। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए दोनों को निलंबित कर दिया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related to this topic: