Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

70 साल से अधिक उम्र के मीसाबंदियों के लिए CM की बड़ी घोषणा, मिलेगा आयुष्मान कार्ड और एयर एंबुले

70 साल से अधिक उम्र के मीसाबंदियों के लिए CM की बड़ी घोषणा, मिलेगा आयुष्मान कार्ड और एयर एंबुलेंस का लाभ

70 साल से अधिक उम्र के मीसाबंदियों के लिए cm की बड़ी घोषणा मिलेगा आयुष्मान कार्ड और एयर एंबुलेंस का लाभ

Loktantra Senani Sammelan : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर गुरुवार को लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन का आयोजन हुआ, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों के हित में कई अहम घोषणाएं कीं। सीएम ने ऐलान किया कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोकतंत्र सेनानियों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस दौरान सीएम यादव ने किसानों के खाद संकट को लेकर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रदेश में खाद की नहीं बल्कि कांग्रेस में नेतृत्व की कमी है।

कांग्रेस पर भी जमकर साधा निशाना

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इसे सशक्त बनाने में लोकतंत्र सेनानियों का योगदान अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोकतंत्र सेनानियों की सभी मांगों को सरकार प्राथमिकता के साथ पूरा करेगी और शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्रता के अनुसार सबसे पहले इन्हें दिया जाएगा।

सीएम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संविधान की हत्या करने वाले लोग आज संविधान बचाने की बात कर रहे हैं। तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलने का आरोप भी कांग्रेस पर लगाया गया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लोकतांत्रिक गरिमा का प्रतीक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए दुनिया को भारत की शक्ति का संदेश दिया है।

लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने भाषण में विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा नेता प्रतिपक्ष ने देश की सेना का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे साहसी सैन्य अभियान पर अमेरिका, पाकिस्तान और अन्य देशों ने कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने गैर-जिम्मेदाराना बयान देकर सेना के मनोबल को ठेस पहुंचाई है।

सीएम ने भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया और उन्हें बधाई व प्रणाम किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी और सांसद आलोक शर्मा जैसी प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं।

Related to this topic: