Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किया मां गंगा का पूजन, बड़े हनुमान के चरणों में झुकाया शीश

सीएम योगी ने किया मां गंगा का पूजन, बड़े हनुमान के चरणों में झुकाया शीश

सीएम योगी ने किया मां गंगा का पूजन बड़े हनुमान के चरणों में झुकाया शीश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज दौरे पर रहे और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। मुख्यमंत्री सबसे पहले रामबाग स्थित भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी के आवास पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे। यहां उन्होंने संकट मोचन हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की और पूजन-अर्चन, आरती की। आयोजक और विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिह्न भेंट किया।

संगम नोज पर पहुंचकर मां गंगा का पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद वीआईपी घाट से बोट में बैठकर संगम नोज पहुंचे। वहां उन्होंने यमुना नदी में कलरव कर रहे पक्षियों को दाना भी खिलाया। त्रिवेणी संगम पर सीएम ने पूजन-अर्चन किया और मां गंगा की आरती उतारी।

बड़े हनुमान मंदिर में शीश झुकाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान कॉरिडोर का निरीक्षण किया और बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने हनुमान जी के चरणों के समक्ष बैठकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन और आरती की। धार्मिक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, सांसद प्रवीण पटेल, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, सुरेंद्र चौधरी, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, दीपक पटेल, पूजा पाल, पीयूष निषाद, गुरु प्रसाद मौर्य, राजमणि कोल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान माघ मेले की तैयारियों का भी जायजा लिया और आमजन का अभिवादन स्वीकार किया।

Related to this topic: