Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

होली के मौके पर गोरखपुर में CM योगी का बड़ा बयान

होली के मौके पर गोरखपुर में CM योगी का बड़ा बयान

होली के मौके पर गोरखपुर में cm योगी का बड़ा बयान

Gorakhpur Holi : उत्तरप्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में आयोजित होली महोत्सव में शामिल हुए। सीएम योगी आदित्यनाथ आरएसएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी गए। शोभा यात्रा में शामिल होने के बाद सीएम योगी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा - जिन लोगों ने गौ-हत्या कर सत्ता पाई उन्होंने अयोध्या पर सवाल उठाया।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जो लोग सनातन धर्म की आलोचना करते थे, उन्हें महाकुंभ के दौरान इसकी ताकत मिली। 66 करोड़ से अधिक लोगों ने बिना किसी भेदभाव के पवित्र डुबकी लगाई। ऐसा अनोखा नजारा देखकर दुनिया हैरान रह गई...जो लोग सोचते थे कि हिंदू जाति के आधार पर बंटे हुए हैं, उन्हें यह देखना चाहिए। ये वही लोग हैं जिन्होंने अयोध्या में रामलला के मंदिर का विरोध किया था।"

गोरखपुर में आयोजित भगवान नरस‍िंह जी की शोभायात्रा में सीएम योगी ने कहा - महाकुंभ में सारे भेदभाव खत्म हो गए। सभी समाज के लोग महाकुंभ पहुंचे थे। प्रयागराज की धरती से एकता का संदेश दिया। सनातन जैसी परंपरा किसी के पास नहीं। हम एक होंगे तभी भारत विकसित होगा। जहां सत्य वहीं विजय होगी। हमें आगे बढ़ना है, विकसित भारत बनाना है।"

बता दें कि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सबसे पहले गुलाल गौ माता को लगाया। इसके बाद वे जनता के बीच गए। यहां पारंपरिक फाग गीत के बाद उन्होंने लोगों के साथ होली खेली।

Related to this topic: