Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

कांवड यात्रा में उपद्रव - तोड़फोड़ करने वालों पर CM योगी सख्त

कांवड यात्रा में उपद्रव - तोड़फोड़ करने वालों पर CM योगी सख्त

कांवड यात्रा में उपद्रव - तोड़फोड़ करने वालों पर cm योगी सख्त

उत्तरप्रदेश। कांवड यात्रा में उपद्रव - तोड़फोड़ करने वालों पर CM योगी सख्त हैं। सामने आए मामलों पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कड़े एक्शन लेने के निर्देश पुलिस - प्रशासन को दिए हैं। निर्देशों के अनुसार, कांवड यात्रा में उपद्रव और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ न केवल एक्शन होगा बल्कि उनके पोस्टर भी चस्पा किए जाएंगे।

यात्रा में तोड़फोड़ और उपद्रव करने वालों के योगी सरकार पोस्टर चस्पा करने जा रही है और कांवड़ यात्रा सम्पन्न के बाद उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। ये बाते खुद सीएम योगी ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के बाद हुई प्रेस ब्रीफिंग में कही। सीएम योगी इन घटनाओं को लेकर बेहद तल्ख तेवरों में नजर आए और बोले कि, सबके सीसीटीवी हैं जिन्होंने कांवड़ यात्रा को बदनाम करने का प्रयास किया है। जो भी उपद्रवियों के भेष में छिपे हैं बेनकाब होंगे। सीएम योगी ने आगाह भी किया कि, कांवड़ यात्रा में जहां उत्साह और उमंग है, श्रद्धा और भक्ति है, वहीं इस उत्साह और श्रद्धा को बदनाम करने का कुंचित प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया के साथ अन्य माध्यमों से इस धार्मिक यात्रा को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे लोगों को अपने बीच में ना घुसने दें। कांवड़ को खंडित करने और श्रद्धा से जो खिलवाड़ करता है खुद कानून हाथ में ना लें बल्कि उनके बारे में प्रशासन को सूचना दें।

सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा के दौरान जहां कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की, वहीं लोगों को उनकी जिम्मेदारी का भी अहसास कराया। सीएम योगी ने कहा कि शिव लोकमंगल के देवता हैं वो आदिदेव महादेव हैं, पुलिस प्रशासन ने तो बेहतर व्यवस्थाएं की हैं, लेकिन हमें भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। हमे दूसरों की परेशानी भी समझनी होगी। सफाई कर्मचारी तो अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन हमें भी अपना दायित्व समझना होगा। चौराहों और उनके पास गंदगी ना फैलाएं। इसलिए शिव भक्त स्वच्छता के कार्यक्रम से जुड़े।

Related to this topic: