उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय जनपद भ्रमण के अंतर्गत पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर पहुंचे।
CM Yogi Devipatan Shaktipeeth: दो दिवसीय दौरे पर देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे सीएम योगी |
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय जनपद भ्रमण के अंतर्गत पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर पहुंचे। हेलीपैड पर उतरते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिलाध्यक्षों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे प्रसिद्ध देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे और मां पाटेश्वरी देवी के दर्शन-पूजन कर राज्य की समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
करेंगे पूजा और गौ सेवा
दौरे के दूसरे दिन सुबह मुख्यमंत्री शक्तिपीठ में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात वे मंदिर परिसर स्थित गौशाला में गौ सेवा करेंगे। मुख्यमंत्री का गौ प्रेम सर्वविदित है, इसलिए मंदिर प्रवास के दौरान वे प्रतिवर्ष गौशाला में समय बिताते हैं और गायों को दुलारकर चारा खिलाते हैं।
सुरक्षा के कड़े प्रबंध
प्रवास के दौरान कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों का जायजा भी लिया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए हैं। यातायात, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं मुस्तैद रखने के निर्देश दिए गए हैं।