Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया वीरांगना की प्रतिमा का अनावरण

सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया वीरांगना की प्रतिमा का अनावरण

सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया वीरांगना की प्रतिमा का अनावरण

अनंतकाल तक भारत के नागरिकों को प्रेरणा देता रहेगा वीरांगना ऊदा देवी का राष्ट्र प्रेम
रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने पासी स्वाभिमान दिवस को किया संबोधित

लखनऊ: रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा का रविवार को अनावरण किया। यह अवसर पासी स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सांसद, विधायक और कई गणमान्यजन उपस्थित थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरांगना ऊदा देवी के अदम्य साहस और देशभक्ति को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि अंग्रेजों से लड़ते हुए ऊदा देवी के पति मक्का पासी लखनऊ के पास शहीद हुए थे। लेकिन यह देखकर भी उनकी हिम्मत टूटी नहीं, बल्कि बढ़ गई। उन्होंने प्रतिज्ञा की कि पति की शहादत का बदला लिया जाएगा और वे इसमें सफल रहीं। ऊदा देवी ने अकेले ही 36 ब्रिटिश सैनिकों को परास्त किया और राष्ट्र प्रेम का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि ऊदा देवी ने दलित समाज की महिलाओं को संगठित किया और अंग्रेज शासन के खिलाफ लड़ाई में उनका नेतृत्व किया। उनका जीवन महिला सशक्तिकरण, समानता और देशभक्ति का प्रेरक उदाहरण है। ब्रिटिश अधिकारी कैप्टन डॉसन ने उनके अदम्य साहस को सम्मान देते हुए हैट उतारकर उन्हें सलामी दी थी।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ऊदा देवी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने भी कहा कि ऊदा देवी का साहस और बलिदान सदियों तक भारत के लिए ताज रहेगा। उन्होंने पासी समाज के गौरवशाली इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Related to this topic: