Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

धार्मिक राजधानी उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ को लेकर CM यादव ने की समीक्षा बैठक

धार्मिक राजधानी उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ को लेकर CM यादव ने की समीक्षा बैठक

धार्मिक राजधानी उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ को लेकर cm यादव ने की समीक्षा बैठक

Ujjain Simhastha Kumbh 2028 : मध्यप्रदेश। उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने सिंहस्थ 2028 को लेकर समीक्षा बैठक की। सिंहस्थ कुंभ मेला वर्ष 2028 में मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन में आयोजित किया जाएगा। इस कुंभ मेले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं।

सीएम डॉ. मोहन यादव में मीटिंग की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि, 'आज उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य संकुल भवन में आगामी सिंहस्थ-2028 से विकास संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक कर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।'

'सिंहस्थ हमारी सनातन संस्कृति की चेतना का अद्वितीय प्रतीक है। उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को आस्था, भक्ति और विश्वास का अद्भुत अनुभव प्राप्त हो, इसके लिए हमारी सरकार आधुनिक सुविधाओं, सुचारु यातायात, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सर्वोत्तम बनाए रखने के लिए कृत- संकल्पित है। अवंतिका नगरी आध्यात्मिक विश्व मानचित्र पर स्वर्णाक्षरों में अंकित हो; बाबा महाकाल से यही प्रार्थना करता हूं।'

सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "सिंहस्थ सिर्फ मध्य प्रदेश का नहीं, यह पूरे विश्व का गौरव है। इसलिए विस्तृत योजना बनाने की जरूरत है। भविष्य में हमारा धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। हमने इस पर काम शुरू कर दिया है। कुछ काम को और गति देने की आवश्यकता है।"

Related to this topic: