Breaking News
  • US प्रेसिडेंट ट्रम्प का गोल्ड कार्ड वीजा हुआ फ्लॉप, अब तक सिर्फ 1 व्यक्ति ने ही लिया
  • सांवलिया सेठ मंदिर में एक महीने में 41.67 करोड़ आए, श्रद्धालुओं ने 600g सोना, 84 kg से ज्यादा चांदी दान की
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में 33% महिलाएं होंगी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 100 से ज्यादा महिलाओं को जगह
  • KGMU ट्रॉमा सेंटर के 9 जूनियर डॉक्टरों का इस्तीफा, गंभीर मरीजों के इलाज पर संकट
  • यूपी में स्मार्ट मीटर पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 30 दिन तक बिजली नहीं कटेगी
  • UP का प्रयागराज देश में सबसे गर्म, पारा 45.2°C पहुंचा, 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C पार

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने देश पर थोपा था आपातकाल - सीएम विष्णु देव साय

इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने देश पर थोपा था आपातकाल - सीएम विष्णु देव साय


इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने देश पर थोपा था आपातकाल - सीएम विष्णु देव साय

CM Vishnu Deo Sai on Constitution Hatya Diwas : रायपुर। आज देश में आपातकाल के 50 साल पूरे हो गए। आपातकाल की 50वीं बरसी के मौके पर बीजेपी 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने जा रही है। सीएम विष्णुदेव साय ने इसे लेकर कहा कि, इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने देश पर आपातकाल थोपा था। उन्होंने आगे कहा कि, इंदिरा गांधी ने देश के संविधान की आत्मा को कैद कर लिया था।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से वीडियो पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने कहा कि, 25 जून 1975, भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय,जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोपकर संविधान की आत्मा को कैद कर लिया था।

लोकतंत्र की रक्षा में आवाज उठाने वाले हजारों मीसा बंदियों के बलिदान को चिरस्मरणीय बनाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 25 जून को "संविधान हत्या दिवस" के रूप में मनाने की घोषणा की।

सीएम साय ने आगे कहा कि, हमारी सरकार ने भी प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान निधि देने की पुनः शुरुआत की, जिसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने रोक दिया था। आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों को सादर नमन। 

बता दें कि, 'संविधान हत्या दिवस' के अवसर पर आज बुधवार काे छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी द्वारा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह करेंगे। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान जनभागीदारी रैली, प्रदर्शनी, फिल्म प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।  


Related to this topic: