Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

पेंशनरों को सीएम साय की बड़ी सौगात, अब अब घर बैठे मिलेगी ये बड़ी सुविधा

पेंशनरों को सीएम साय की बड़ी सौगात, अब अब घर बैठे मिलेगी ये बड़ी सुविधा

पेंशनरों को सीएम साय की बड़ी सौगात अब अब घर बैठे मिलेगी ये बड़ी सुविधा

रायपुर। पेंशनरों के लिए राहत और सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। अब उन्हें जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैंकों या कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विशेष प्रयासों से प्रदेश में पेंशनरों के लिए यह डिजिटल सुविधा शुरू की गई है।केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त सहयोग से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत पेंशनर अपने मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र बना सकेंगे।

अभियान की अवधि और शिविर

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा। रायगढ़ जिले में भी इस दौरान विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। रायगढ़, खरसिया और एडीबी रायगढ़ सहित जिले के सात प्रमुख स्थानों पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की टीमें पेंशनरों को प्रमाण पत्र बनाने में सहयोग देंगी।

मोबाइल ऐप और होम विजिट सुविधा

जो पेंशनर मोबाइल ऐप का उपयोग नहीं कर सकते, वे अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिक अक्टूबर से ही प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। स्वास्थ्य या अन्य कारणों से घर से बाहर नहीं जा पाने वाले पेंशनरों के लिए होम विजिट सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें बैंक या पोस्ट ऑफिस की टीम उनके घर जाकर जीवन प्रमाण पत्र तैयार करेगी।

डिजिटल प्रक्रिया

पेंशन एवं भविष्य निधि संचालनालय, रायपुर द्वारा शुरू की गई सुविधा के तहत पेंशनर अपने एंड्रॉइड मोबाइल फोन में आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण फेस ऐप डाउनलोड कर चेहरे की पहचान के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बना सकेंगे। यह तकनीक सुरक्षित, सरल और पारदर्शी है, जिससे पेंशनरों को अपने घर के आरामदायक वातावरण में ही प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा मिलेगी।

Related to this topic: