Breaking News
  • US प्रेसिडेंट ट्रम्प का गोल्ड कार्ड वीजा हुआ फ्लॉप, अब तक सिर्फ 1 व्यक्ति ने ही लिया
  • सांवलिया सेठ मंदिर में एक महीने में 41.67 करोड़ आए, श्रद्धालुओं ने 600g सोना, 84 kg से ज्यादा चांदी दान की
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में 33% महिलाएं होंगी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 100 से ज्यादा महिलाओं को जगह
  • KGMU ट्रॉमा सेंटर के 9 जूनियर डॉक्टरों का इस्तीफा, गंभीर मरीजों के इलाज पर संकट
  • यूपी में स्मार्ट मीटर पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 30 दिन तक बिजली नहीं कटेगी
  • UP का प्रयागराज देश में सबसे गर्म, पारा 45.2°C पहुंचा, 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C पार

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ मुठभेड़ के बाद BSF कैंप पहुंचे सीएम साय, कहा- जवानों ने नक्सलियों को दिया बड़ा झटका

अबूझमाड़ मुठभेड़ के बाद BSF कैंप पहुंचे सीएम साय, कहा- जवानों ने नक्सलियों को दिया बड़ा झटका


अबूझमाड़ मुठभेड़ के बाद bsf कैंप पहुंचे सीएम साय कहा- जवानों ने नक्सलियों को दिया बड़ा झटका

CM Vishnu Deo Sai in Abujhmad BSF Camp : नारायणपुर, छत्तीसगढ़। अबूझमाड़ मुठभेड़ के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बीएसएफ कैंप का दौरा किया। इस दौरान सीएम साय ने नक्सल विरोधी अभियान के लिए डीआरजी जवानों को दी गई मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा जवानों से बातचीत कर उनका हौसला भी बढ़ाया। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि, अबूझमाड़ मुठभेड़ ने नक्सलियों को बड़ा झटका दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अबूझमाड़ में बीएसएफ कैंप के दौरे के दौरान मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों की हालिया सफलता की सराहना करते हुए कहा कि, नक्सल अभियान में हमारे जवानों ने जो सफलता हासिल की है, वह सराहनीय है। हमने बीएसएफ कैंप का दौरा किया और जवानों से मुलाकात की।

सीएम विष्णु देव साय ने आगे कहा, हमारे जवान लगातार नक्सलवाद से लड़ रहे हैं और अपने अभियानों में सफल हो रहे हैं। नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में हुआ यह अभियान अब तक का सबसे बड़ा अभियान रहा है। हमारे जवान बेहद सफल रहे हैं। हमारे जवानों ने माओवादियों के महासचिव बसव राजू को ढेर कर दिया है और यह नक्सलियों के लिए एक बड़ा झटका है। 

सीएम साय ने आगे कहा कि, मैं नक्सलियों से निपटने में जवानों की बहादुरी के लिए उन्हें दिल से धन्यवाद देता हूं और सलाम करता हूं। हमें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हम 31 मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे। 


Related to this topic: