Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

हरदा कांड पर सीएम मोहन यादव ने लिया संज्ञान, जिला प्रशासन से तलब की विस्तृत जांच रिपोर्ट

हरदा कांड पर सीएम मोहन यादव ने लिया संज्ञान, जिला प्रशासन से तलब की विस्तृत जांच रिपोर्ट

हरदा कांड पर सीएम मोहन यादव ने लिया संज्ञान जिला प्रशासन से तलब की विस्तृत जांच रिपोर्ट

मध्यप्रदेश। हरदा कांड पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जांच रिपोर्ट तालाब की है। आरोप है कि, पुलिस ने छात्रावास में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट की। इस मसले पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सख्त कार्रवाई की मांग की थी वहीं करनी सेना के लोगों ने एसपी कलेक्टर को बर्खास्त करने की मांग रखी थी।

बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा - हरदा छात्रावास प्रकरण का संज्ञान लेकर मैंने जिला प्रशासन से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है। हमारी सरकार के लिए सामाजिक न्याय और परस्पर सद्भाव सर्वोच्च प्राथमिकता है। मध्यप्रदेश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।

दरअसल, दो दिन पहले करनी सेना ने हरदा में विरोध प्रदर्शन किया था। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके खिलाफ जगह - जगह प्रदर्शन हुआ। कुछ वीडियो सामने आए जिसमें करनी सेना के लोग पुलिस की मार से बचने के लिए छात्रावास के अंदर जाते हुए और कुछ शेड पर चढ़ते हुए दिखाई दिए। कुछ वीडियो में पुलिस करनी सेना के लोगों को पटती हुई भी दिखाई दी।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ये वीडियो शेयर किए थे। उन्होंने इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की थी। एक छात्रा के साथ बात करते हुए भी उन्होंने वीडियो पोस्ट किया था जिसमें छात्रा अपनी आपबीती बता रही थी। आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि, पुलिस ने यह पूछकर लाठियां भांजी कि, 'क्या तुम राजपूत हो।'

हरदा में प्रदर्शन धोखाधड़ी के मामले में हो रही थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन करनी सेना के लोग यह मांग कर रहे थे कि, आरोपी को उन्हें सौप दिया जाए।

Related to this topic: