Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > इन्दौर

केस को लेकर CM मोहन यादव की गृहमंत्री अमित शाह से बात, सोनम की सकुशल वापसी के लिए प्रयास जारी…

केस को लेकर CM मोहन यादव की गृहमंत्री अमित शाह से बात, सोनम की सकुशल वापसी के लिए प्रयास जारी…

केस को लेकर cm मोहन यादव की गृहमंत्री अमित शाह से बात सोनम की सकुशल वापसी के लिए प्रयास जारी…

भोपाल/इंदौर। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में पिछले महीने लापता हुए इंदौर के कपल राजा और सोनम रघुवंशी के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस घटना पर गंभीरता दिखाते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मामले की CBI जांच कराने की सिफारिश की है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा,

"मध्यप्रदेश, संकट की इस घड़ी में सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ खड़ा है। मैंने इस मामले में मेघालय के मुख्यमंत्री से चर्चा की है। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेघालय पुलिस के संपर्क में हैं। साथ ही मैंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है कि इस पूरे मामले की जांच CBI को सौंपी जाए। सोनम रघुवंशी की सकुशल वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।"

क्या है पूरा मामला?

इंदौर निवासी राजा और उनकी पत्नी सोनम बीते महीने छुट्टियां मनाने शिलॉन्ग गए थे, जहां से दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। कुछ दिन बाद राजा का शव बरामद हुआ, लेकिन सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है, और सोशल मीडिया पर भी लोग सोनम की सुरक्षा को लेकर लगातार अपील कर रहे हैं।

पुलिस व प्रशासन की सक्रियता

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार मेघालय पुलिस के संपर्क में हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय बनाकर जांच को तेज़ किया जा रहा है। वहीं, CBI जांच की सिफारिश के बाद मामले की गंभीरता और पारदर्शिता को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

इंदौर की बेटी सोनम की तलाश अब राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा उठाए गए कदमों से परिजनों को उम्मीद की एक किरण दिखाई दी है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि CBI जांच से क्या नया खुलासा होता है और क्या सोनम की सुरक्षित वापसी संभव हो सकेगी। 

Related to this topic: