Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

लाड़ली बहनों को अब 3 नहीं 5 हजार… संसद के विशेष सत्र में CM का ऐलान, पर कब जानें?

लाड़ली बहनों को अब 3 नहीं 5 हजार… संसद के विशेष सत्र में CM का ऐलान, पर कब जानें?

मध्य प्रदेश के विधानसभा के 69 साल पूरे होने पर विशेष सत्र हुआ। इस दौरान महिला सशक्तिकरण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है।


लाड़ली बहनों को अब 3 नहीं 5 हजार… संसद के विशेष सत्र में cm का ऐलान पर कब जानें

भोपालः मध्य प्रदेश की विधानसभा को आयोजित होते 69 साल हो गए। इसके उपलक्ष्य में बुधवार के दिन विधानसभा में विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ी घोषणा की है।

दरअसल, विपक्ष लाड़ली बहना के 3000 तक की राशि पर सवाल कर रहा था। इस पर विधानसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष के सवालों पर सीएम ने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना की राशि आने वाले समय में और बढ़ाई जाएगी।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को लाड़ली बहनों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां विपक्ष 3000 देने की मांग कर रहा है। वहीं, हमारी सरकार का लक्ष्य बहनों को 5 हजार प्रति माह देने का हैं।

जारी रहेगी प्रक्रिया

विशेष सत्र के दौरान सीएम ने बताया कि सरकार लगातार बहनों के खाते में भेजी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार नारी सशक्तिकरण को सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं मानती है। वह इसे एक मिशन के रूप में लेकर लागू कर रही है।

Related to this topic: