Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

नक्सल ऑपरेशन में शहीद जवान को CM - डिप्टी सीएम ने दिया कंधा, एयरलिफ्ट कर पार्थिव शरीर भेजेंगे गुजरात

नक्सल ऑपरेशन में शहीद जवान को CM - डिप्टी सीएम ने दिया कंधा, एयरलिफ्ट कर पार्थिव शरीर भेजेंगे गुजरात

नक्सल ऑपरेशन में शहीद जवान को cm - डिप्टी सीएम ने दिया कंधा एयरलिफ्ट कर पार्थिव शरीर भेजेंगे गुजरात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगलों में हुई मुठभेड़ में शहीद हुए CRPF के जवान मेहूल भाई नंदलाल सोलंकी का पार्थिव शरीर जिला मुख्यालय लाया गया है। यहां जवान को सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जवान को श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही जवान के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया है।

जानकारी के मुताबिक,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कोबरा बटालियन के जवान मेहुल सोलंकी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया है। शहीद जवान के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, जवान की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। शहीद जवान सोलंकी 21 मई को नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगली इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।

 

सीएम साय ने आगे कहा कि, हमारी सरकार बस्तर संभाग में शांति और समृद्धि स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नक्सलियों के खात्मे का यह अभियान जारी रहेगा। मार्च 2026 तक नक्सलवाद का यह नासूर प्रदेश से समाप्त होकर रहेगा। जय हिंद! जय बस्तर!

 

गमगीन माहौल में मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। बता दें कि, श्रद्धांजलि के बाद शहीद जवान का पार्थिव शरीर विशेष विमान से एयरलिफ़्ट कर गुजरात भेजा जाएगा।  

बता दें कि, सुकमा में सुरक्षाबल के नक्सल विरोधी अभियान जारी है। जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में हो रही मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार दिया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। बता दें कि, यह मुठभेड़ बीते दिन 22 मई से जारी है। जवानों ने बताया कि, इलाके में नक्सलियों द्वारा रुक-रूककर फायरिंग की जा रही है। जिसका जवाब जवानों द्वारा लगातार दिया जा रहा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये 


Related to this topic: