Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

पहलगाम हमले में मृतक दिनेश मिरानिया की अर्थी को सीएम ने दिया कंधा, किया न्याय दिलाने का वादा

पहलगाम हमले में मृतक दिनेश मिरानिया की अर्थी को सीएम ने दिया कंधा, किया न्याय दिलाने का वादा

पहलगाम हमले में मृतक दिनेश मिरानिया की अर्थी को सीएम ने दिया कंधा किया न्याय दिलाने का वादा

CM Sai in Pahalgam Terror Attack Victim Dinesh Miraniya Last Rites: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए व्यापारी दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सीएम साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिनेश मिरानिया की अर्थी को कंधा भी दिया। शोक सभा में सीएम साय ने कहा कि, इस हमले का बदला लिया जायेगा। उन्होंने मृतक दिनेश मिरानिया के परिवार को न्याय दिलाने वादा भी किया।

बता दें कि, दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दो दिनों का मुंबई दौरा बीच में छोड़कर रायपुर लौटे हैं। उन्होंने स्वर्गीय दिनेश मिरानिया के पार्थिव देह पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सीएम विष्णु देव साय ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सीएम ने स्वर्गीय मिरानिया के पावन स्मृतियों को सहेजने और चिर स्थायी बनाने लिए किसी सड़क या चौक को उनके नाम पर करने की बात कही।

सीएम साय ने कहा कि आतंकवादियों की इस कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर चोट किया है। पूरे प्रदेश के लिए भी यह दुख और पीड़ा का क्षण है। घिनौनी आतंकवादी घटना में प्रदेश ने अपना एक बेटा खो दिया है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने से जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित हुई, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिला और घाटी के विकास को गति मिली थी।

आतंकवादियों ने पर्यटकों के जरिए कश्मीर और देश को अस्थिर करने की कोशिश की है। पूरा देश एकजुटता के साथ इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा। पाकिस्तान के शह पर हुई इस हमले का अंजाम उसे भुगताना पड़ेगा। 


Related to this topic: