Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

डेयरी समग्र विकास और भारत नेट परियोजना की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी

डेयरी समग्र विकास और भारत नेट परियोजना की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी

डेयरी समग्र विकास और भारत नेट परियोजना की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डेयरी समग्र विकास योजना और भारत नेट परियोजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अनुसूचित जनजाति के हितग्राहियों के साथ-साथ पारंपरिक रूप से दुग्ध उत्पादन करने वाले किसानों को भी योजना से जोड़ने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने फाइबर नेटवर्क का कार्य शीघ्र पूर्ण करने और बस्तर एवं सुदूर क्षेत्रों में नेटवर्क विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।

कहा, प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जारी आयुष्मान कार्ड और वय वंदन कार्ड की संख्या पर जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि विशेष अभियान चलाकर दूरदराज के गांवों में आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायतों पर कठोर कार्रवाई करने और हितग्राहियों की सुविधा के लिए राज्य-स्तरीय हेल्पलाइन नंबर जारी करने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पोषण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। बैठक में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक ईश्वर साहू, मुख्य सचिव विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पंचायत विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, मुकेश बंसल, बसव राजू एस. सहित विभागों के भारसाधक सचिव एवं सदस्य उपस्थित थे।

इन योजनाओं की हुई समीक्षा

मुख्यमंत्री साय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित प्रमुख योजनाओं — महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सांसद आदर्श ग्राम योजना, और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना - की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से संबंधित पीएम जनमन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की स्थिति पर भी चर्चा की गई।

Related to this topic: