Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा में फूड पॉइजनिंग: लावारिस मिठाई बनी 'जहर', PHE गार्ड की मौत

छिंदवाड़ा में फूड पॉइजनिंग: लावारिस मिठाई बनी 'जहर', PHE गार्ड की मौत

छिंदवाड़ा में होटल में पड़ी लावारिस मिठाई खाने से गार्ड की मौत हो गई। दो अन्य की हालत गंभीर, जांच जारी।

छिंदवाड़ा में फूड पॉइजनिंग लावारिस मिठाई बनी जहर phe गार्ड की मौत

छिंदवाड़ाः मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में लापरवाही और अनजान खतरे ने एक जान ले ली और दो लोगों की जान पर बन आई है। शहर के फूड पॉइजनिंग का गंभीर मामला सामने जुन्नारदेव क्षेत्र में सामने आया है। यहां होटल में लावारिस हालत में पड़ी मिठाई खाने से पीएचई विभाग में तैनात एक गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, उसी मिठाई को खाने वाले दो अन्य लोगों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

होटल पर मिली लावारिस मिठाई खाई

जुन्नारदेव थाना पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को पीएचई विभाग के पास स्थित एक होटल में मिठाई से भरी एक थैली लावारिस पड़ी मिली थी। काफी देर तक जब कोई उसे लेने नहीं आया और न ही किसी ने उस पर दावा किया, तो होटल में मौजूद कुछ लोगों ने उस थैली से मिठाई निकालकर खा ली।

लावारिस मिठाई बनी जानलेवा

बताया जा रहा है कि तीन से चार लोगों ने मिठाई खाई थी। कुछ ही समय बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले तो लोगों ने इसे सामान्य कमजोरी समझा, लेकिन शनिवार को हालत ज्यादा खराब होने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पीएचई विभाग में पदस्थ गार्ड ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

लावारिस मिठाई को लेकर उठे सवाल

परिजन और पीड़ित परिवार के मुखिया मुकेश कचोरिया ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि मिठाई वहां किसने छोड़ी और क्या उसमें कोई जहरीला पदार्थ मिलाया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी फूड सैंपल की जांच में जुटी हुई है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने पीड़ितों का हाल जाना

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात कर हालचाल जाना। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फूड सैंपल की जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related to this topic: