छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र: पहले दिन होगी विजन 2047 पर चर्चा

छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र: पहले दिन होगी विजन 2047 पर चर्चा

By : Swadesh Bhopal
छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र: पहले दिन होगी विजन 2047 पर चर्चा

राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह सत्र अटल नगर (नवा रायपुर) स्थित नवनिर्मित विधानसभा भवन में आयोजित होगा। इस भवन का उद्घाटन इस वर्ष 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में सत्र से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार दिन के इस सत्र के पहले दिन छत्तीसगढ़ के विजन 2047 पर चर्चा होगी। नए विधानसभा भवन में आयोजित इस प्रेसवार्ता में अध्यक्ष डॉ. रमन ने कहा कि यह पूरी तरह गैर-राजनीतिक विषय है और इसके प्रति सर्वसहभागिता तथा सर्वसहमति की अपेक्षा है।

विधानसभा के 25 वर्ष-एक नजर

पहली बैठक: 14 दिसंबर 2000

अब तक सत्र: 76

अब तक बैठकें: 773

कार्यवाही की अवधि: 3456 घंटे 19 मिनट

रविवार को क्यों होगी बैठक

शीतकालीन सत्र की शुरुआत 14 दिसंबर, रविवार से किए जाने की वजह बताते हुए अध्यक्ष डॉ. रमन ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा की पहली बैठक 14 दिसंबर 2000 को हुई थी। इसी कारण नए भवन में भी सत्र की शुरुआत इसी तारीख से की जा रही है।

दूसरे दिन पेश होगा अनुपूरक बजट

अध्यक्ष डॉ. रमन ने बताया कि सत्र के दूसरे दिन सरकार की ओर से अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। यह चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट होगा, जिस पर 16 दिसंबर को चर्चा की जाएगी। सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना संशोधन विधेयक भी पेश किए जाने की सूचना विधानसभा सचिवालय को दी गई है।

विधानसभा के गलियारों में दिखेगी पूरे छत्तीसगढ़ की झलक

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि नए विधानसभा भवन के गलियारों को छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं के रंग में सजाया जाएगा। बस्तर से लेकर सरगुजा तक की झलक दिखाने की तैयारी है। इसके लिए संस्कृति विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है तथा नए लोकसभा भवन की सजावट का भी अध्ययन किया जा रहा है।

पेपरलेस कार्य की ओर बढ़ता विधानसभा

विधानसभा का पूरा कामकाज पेपरलेस बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि लगभग 96 प्रतिशत सवाल ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि चिप्स के माध्यम से विधानसभा को पूरी तरह पेपरलेस बनाने की कवायद जारी है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल एक से तीन साल के लिए योजना से बाहर हो गए हैं। 19 अस्पतालों पर पड़े छापे के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026
Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

छत्तीसगढ़ में अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 नवंबर को महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे। DBT से 67.40 लाख महिलाओं को कुल ₹632.63 करोड़ मिलेंगे।

Nov 03, 2026