Breaking News
  • सम्राट चौधरी बनेंगे CM, बिहार में BJP के पहले मुख्यमंत्री का ऐलान, नीतीश की जगह लेंगे
  • मुरैना में वनरक्षक को कुचलने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार, नमकीन-मिठाई बनाते पकड़ा गया
  • बिहार: आज शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बिहार CM पर होगा फैसला
  • महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा, 11 की मौत: मृतकों में 3 महिलाएं, 2 की हालत गंभीर
  • I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार, ED की कोयला घोटाले में कार्रवाई
  • MP और छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार, 15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट

होम > प्रदेश

Chhattisgarh Plant Blast: Workers Injured in Boile

CG के सक्ती में बड़ा औद्योगिक हादसा, वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ। 40 से अधिक मजदूर झुलसे, कई की हालत गंभीर है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।


cg के सक्ती में बड़ा औद्योगिक हादसा वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत

Accident News |

सक्ती। छत्तीसगढ़ राज्य के सक्ती जिले में मंगलवार को बड़ा भीषण औद्योगिक हादसा हुआ। सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में बॉयलर फटने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

धमाके से फैली दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्लांट में अचानक तेज विस्फोट हुआ। इसके बाद आग और धुएं का गुबार पूरे परिसर में फैल गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में भी इसकी आवाज सुनाई दी। हादसे के बाद मजदूर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

40 से अधिक मजदूर झुलसे और कई गंभीर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 40 से अधिक मजदूर झुलस गए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

4 मजदूरों की मौत की पुष्टि

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि बॉयलर के ट्यूब फटने की वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने चार मजदूरों की मौत की पुष्टि की है, जबकि 10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। बचाव दल द्वारा घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ मजदूरों के अब भी प्लांट परिसर में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिनकी तलाश जारी है।

जांच शुरू होने के साथ सुरक्षा मानकों पर सवाल

प्रशासन ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है, जो विस्फोट के कारणों का पता लगाएगी। इस घटना के बाद औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

सीएम ने कहा हादसे की जांच होगी

इस भीषण हादसे में 15 मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसे पर सीएम विष्‍णु देव साय ने कहा कि घटना बेहद दुखद है। दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करता हूं। सीएम ने हादसे की जांच होने की बात कही है और लापरवाहों पर कार्रवाई होने का भरोसा दिलाया है। 

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी जताया दुख

इस हादसे पर पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दुख जताया है। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर लिखा "सक्ती स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई बॉयलर ब्लास्ट की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है प्राप्त जानकारी अनुसार इस भीषण हादसे में अब तक 4 मजदूरों की अकस्मात मौत तथा दर्जनों मजदूरों के बुरी तरह घायल होने की खबर है। ईश्वर दिवंगत जनों को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे के साथ ही सभी घायलों के यथोचित उपचार की व्यवस्था की जाए। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।"

Related to this topic: