Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

Congress to Lose Two Rajya Sabha Seats in Chhattis

अप्रैल में कांग्रेस को लगेगा झटका, छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें BJP के खाते में जाएंगी

छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2026 में राज्यसभा की दो सीटें कांग्रेस के हाथ से निकलेंगी। विधानसभा संख्या बल के चलते भाजपा की स्थिति मजबूत होगी


अप्रैल में कांग्रेस को लगेगा झटका छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें bjp के खाते में जाएंगी

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कोटे से राज्यसभा के दो सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा हो जाएगा। विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या को देखते हुए यह लगभग तय है कि पार्टी इन दोनों सीटों को बचा नहीं पाएगी। अप्रैल में रिक्त हो रही इन सीटों पर भाजपा का कब्जा होने की संभावना है। इससे प्रदेश के साथ ही राज्यसभा में भी भाजपा का संख्या बल बढ़ जाएगा। दोनों सीटों के लिए भाजपा से राज्यसभा के दावेदार अभी से सक्रिय हो गए हैं।

राज्य में हैं राज्यसभा की पांच सीटें

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के मौजूदा सदस्य इस प्रकार हैं

नाम | पार्टी | कार्यकाल
फूलोदेवी नेताम | कांग्रेस | 09 अप्रैल 2026
केटीएस तुलसी | कांग्रेस | 09 अप्रैल 2026
राजीव शुक्ला | कांग्रेस | 29 जून 2028
रंजीत रंजन | कांग्रेस | 29 जून 2028
देवेंद्र प्रताप सिंह | भाजपा | 02 अप्रैल 2030

फिलहाल राज्यसभा की पांच में से चार सीटें कांग्रेस के पास हैं और एक सीट भाजपा के पास है।

अभी कांग्रेस के हिस्से में चार सीटें

राज्य की पांच राज्यसभा सीटों में इस समय चार पर कांग्रेस के सदस्य हैं, जबकि केवल एक सीट भाजपा के पास है। 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के तीन और कांग्रेस के दो सदस्य राज्यसभा में थे। 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद यह समीकरण बदल गया। उस चुनाव में कांग्रेस के 68 और भाजपा के 15 विधायक चुने गए थे। इसके अलावा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के पांच और बसपा के दो विधायक थे। ऐसे में 2018 से 2023 के बीच रिक्त हुई राज्यसभा की चारों सीटें कांग्रेस के खाते में चली गईं।

फूलोदेवी और तुलसी का कार्यकाल होगा खत्म

राज्य के जिन दो राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, उनमें फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी शामिल हैं। इसके बाद कांग्रेस के केवल दो राज्यसभा सदस्य रह जाएंगे, जिनमें राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन शामिल हैं। इनमें से केवल फूलोदेवी नेताम स्थानीय हैं, जबकि बाकी तीन राज्यसभा सदस्य प्रदेश के बाहर के हैं। इसी वजह से चुनाव के समय यह एक बड़ा मुद्दा बना था।

राज्यसभा के सदस्यों का समीकरण

राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव विधायक करते हैं। ऐसे में राज्यसभा का सदस्य किस पार्टी का होगा, यह पूरी तरह विधायकों की संख्या पर निर्भर करता है। राज्य विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 90 है और राज्यसभा की सीटें पांच हैं। इस आधार पर लगभग 18 विधायकों पर एक राज्यसभा सदस्य का समीकरण बनता है। मौजूदा विधानसभा में भाजपा के 54, कांग्रेस के 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का एक विधायक है। इस हिसाब से भाजपा के हिस्से में तीन और कांग्रेस के खाते में राज्यसभा की दो सीटें आने की संभावना है।

 

Related to this topic: