Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

Raipur Rural Police Transfers

Raipur Police Transfer: रायपुर ग्रामीण में 6 इंस्पेक्टरों का तबादला, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर ग्रामीण पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने आदेश जारी कर अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश


raipur police transfer रायपुर ग्रामीण में 6 इंस्पेक्टरों का तबादला जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Raipur Police inspector transfer |

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर ग्रामीण पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी  हुई है। पुलिस प्रशासन ने प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए छह निरीक्षकों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने 18 अगस्त 2026 को आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

नई पदस्थापना पर तुरंत आमद के निर्देश

आदेश के मुताबिक संबंधित निरीक्षकों को नई पदस्थापना वाले थाना या चौकी में आमद देने के साथ इसकी सूचना पुलिस कार्यालय को देना होगी। साथ ही रोस्ट्रर और रोजनामचा से संबंधित प्रक्रिया भी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

किस अधिकारी को कहां भेजा गया?

प्रेम प्रकाश अवधिया को पुलिस लाइन रायपुर ग्रामीण से हटाकर थाना प्रभारी राखी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राखी थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत को पुलिस लाइन रायपुर ग्रामीण भेजा गया है। कृष्ण कुमार कुशवाहा को थाना प्रभारी खरोरा के पद से हटाकर पुलिस लाइन रायपुर ग्रामीण में पदस्थ किया गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ प्रदीप बिसेन को चौकी प्रभारी उपरवारा बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में पदस्थ विद्याभूषण भारद्वाज को थाना प्रभारी खरोरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमलेश कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी सिलयारी बनाया गया है।

राखी और खरोरा समेत अहम क्षेत्रों में बदलाव

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद राखी और खरोरा थाना क्षेत्र के अलावा उपरवारा और सिलयारी चौकी में भी नए अधिकारियों की तैनाती हुई है। इससे इन क्षेत्रों में थाना और चौकी स्तर की पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

अधिकारियों को दी गई प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार सभी निरीक्षकों को नई जगह पहुंचकर आमद दर्ज कराने और संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के साथ कार्यालय को सूचना देनी होगी। आदेश की प्रतियां रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण, संबंधित एसडीओपी और थाना-चौकी प्रभारियों को भी भेजी गई हैं। पुलिस विभाग में प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार समय-समय पर इस तरह के तबादले किए जाते हैं। मौजूदा फेरबदल का उद्देश्य थाना और चौकी स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना और कानून-व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करना है।

Related to this topic: