Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

कोरबा के सरकारी अस्पताल में लगी आग, मरीजों में मची भगदड़

कोरबा के सरकारी अस्पताल में लगी आग, मरीजों में मची भगदड़

कोरबा के सरकारी अस्पताल में लगी आग मरीजों में मची भगदड़

Korba Government Hospital Fire : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित रानी धनराज कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरूवार (15 मई) सुबह आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचे हैं। मरीजों को बाहर निकाल लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्टोर रूम में लगी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ। आगजनी की घटना के बाद प्रसूता महिला और नवजात शिशु को लेकर परिजन अस्पताल के बाहर सड़क किनारे बैठे हुए हैं। हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल घटना की जांच जारी है और अस्पताल प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में गुरुवार सुबह एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दूसरी मंजिल पर आग लग गई, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा, कुछ उपकरण और अस्पताल के रिकॉर्ड जल गए।

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक राज ने बताया कि सुबह रानी धनराज कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दूसरी मंजिल से धुआं निकलते देखा गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। 


Related to this topic: