Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश

CG IFS Transfer Before Transfer

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 वरिष्ठ IFS अधिकारियों का क्यों हुआ ट्रांसफर?

छत्तीसगढ़ सरकार ने रिटायर हो रहे सात सीनियर आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अमरनाथ प्रसाद को वन विभाग का सचिव और संजीता गुप्ता को राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ का एमडी बनाया है।


छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 7 वरिष्ठ ifs अधिकारियों का क्यों हुआ ट्रांसफर

IFS Transfer In Chhattisgarh |

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत सात सीनियर वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इस बदलाव में अमरनाथ प्रसाद को वन विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं, एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ का प्रबंध संचालक (एमडी) नियुक्त किया गया है।

दरअसल, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह फेरबदल 31 जुलाई को रिटायर हो रहे राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के एमडी अनिल साहू समेत 4 सीनियर अधिकारियों के रिटायरमेंट को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

वन विभाग में बदली जिम्मेदारी

विभाग की ओर जारी आदेश अनुसार, एस वेंकटाचलम को प्रतिनियुक्ति पर राज्य लघु वनोपज संघ का कार्यकारी संचालक बनाया गया है। वहीं, अभिषेक कुमार सिंह को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं बल प्रमुख कार्यालय में वन संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टाइगर रिजर्व में भी नए अधिकारी तैनात

गुरुनाथन एन को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव)एवं क्षेत्र संचालक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद में नियुक्त किया है।
प्रणय मिश्रा को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र संचालक गुरुघासीदास टाइगर रिजर्व, अंबिकापुर के साथ मुख्य वन संरक्षक (प्रोजेक्ट एलीफैंट), सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वन विकास निगम में भी बदलाव

रमेश कुमार जांगड़े को प्रतिनियुक्ति पर राज्य वन विकास निगम का प्रभारी क्षेत्रीय महाप्रबंधक बनाया गया है। सरकार का यह प्रशासनिक फेरबदल वन विभाग और उससे जु़ड़े संस्थानों में कार्यों की निरंतरता बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Related to this topic: