Breaking News
  • पाकिस्तान में ईंधन संकट: सरकारी कर्मचारियों को साइकिल से ऑफिस आना होगा
  • लखनऊ में 10 लाख की नकली सिगरेट पकड़ी, MP के दो तस्कर गिरफ्तार
  • गुजरात हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: न्यायिक फैसलों में AI के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक
  • AAP विवाद के बीच राघव चड्ढा का जवाब: बोले- “ये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है”
  • Iran-US तनाव बढ़ा: हेलिकॉप्टर गिराने का दावा, रिपोर्ट में अमेरिका पर खुद विमान नष्ट करने का आरोप

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

3 Trains Cancelled Till 27 April, Check Full List

Train News: 27 अप्रैल तक रद्द रहेंगी छत्तीसगढ़, गोंडवाना और समता एक्सप्रेस, रेलवे ने बताई वजह

रेलवे ने गोंदिया स्टेशन पर काम के चलते छत्तीसगढ़, गोंडवाना और समता एक्सप्रेस को अप्रैल में कई दिनों के लिए रद्द किया है। यात्रियों को 20 दिन तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


train news 27 अप्रैल तक रद्द रहेंगी छत्तीसगढ़ गोंडवाना और समता एक्सप्रेस रेलवे ने बताई वजह

Train Cancel News |

ग्वालियर। यदि आप भी समर वेकेशन के लिए ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लें। रेलवे की तरफ से यात्रियों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के चलते कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण अगले 20 दिनों तक आवागमन प्रभावित रहेगा।

गोंदिया स्टेशन पर होगा ट्रैक अपग्रेड

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 3 की लाइन नंबर 5 में वाशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक में बदलने का काम किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पूरी अवधि तक रद्द

ट्रेन नंबर 18237-18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 27 अप्रैल तक पूरी तरह रद्द रहेगी।

गोंडवाना एक्सप्रेस भी कई दिन नहीं चलेगी

ट्रेन नंबर 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15 से 18, 20, 22 से 24 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 12410 (हजरत निजामुद्दीन से रायगढ़) 6 से 9 अप्रैल, 11, 13 से 16, 18 और 20 से 22 अप्रैल तक रद्द रहेगी।

समता एक्सप्रेस भी प्रभावित

ट्रेन नंबर 12807 समता एक्सप्रेस 5 अप्रैल, 7 से 9, 11, 12, 14 से 16, 18, 19 और 21 से 23 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 12808 (हजरत निजामुद्दीन से विशाखापत्तनम) 7 अप्रैल, 9 से 11, 13, 14, 16 से 18, 20, 21 और 23 से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।

यात्रियों को सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य करें। वैकल्पिक ट्रेनों या मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

 

Related to this topic: