Breaking News
  • डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा
  • टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया
  • ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, फिर कतर पर हमला, अमेरिका बोला आज होगा अब तक का सबसे बड़ा अटैक
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत की रसोई पर! घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा
  • कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद
  • 23 साल पुराने पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने कहा– साजिश के पुख्ता सबूत नहीं

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़ > रायपुर

BJP Picks Lakshmi Verma for RS

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा: BJP ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा, मातृशक्ति को मौका दिया

भाजपा ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया। संगठन में सक्रिय और महिला आयोग से जुड़ी रहीं वर्मा को मातृशक्ति प्रतिनिधित्व के तौर पर मौका।


छत्तीसगढ़ से राज्यसभा bjp ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा  मातृशक्ति को मौका दिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सीट के लिए आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। लंबे मंथन और नामों की चर्चा के बाद पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। संगठन के भीतर पिछले कुछ समय से यह संकेत मिल रहे थे कि इस बार महिला चेहरे को प्राथमिकता मिल सकती है, और वही हुआ।

पैनल से टिकट तक का सफर

भाजपा ने शुरुआत में सात नामों का पैनल तैयार किया था। इनमें लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल, सरोज पांडेय, भूपेंद्र सवन्नी, किरण बघेल, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और निर्मल का नाम शामिल था।बाद में विचार-विमर्श के बाद तीन नाम शॉर्टलिस्ट किए गए लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी। अंतिम दौर में पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा के नाम पर मुहर लगा दी।

height=664

संगठन और सामाजिक समीकरण

पार्टी के अंदर चर्चा थी कि इस बार राज्यसभा में ऐसा चेहरा भेजा जाए जो संगठन से जुड़ा हो और सामाजिक संतुलन भी साध सके। लक्ष्मी वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं।भाजपा सूत्रों का कहना है कि मातृशक्ति को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति के तहत यह फैसला लिया गया है , खासकर ऐसे समय में जब पार्टी महिला वोटरों के बीच अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है।

क्या संदेश देना चाहती है भाजपा?

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह फैसला सिर्फ एक सीट भरने का नहीं, बल्कि संदेश देने का है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संकेत भी इसमें छिपा है।अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि विपक्ष इस नामांकन पर क्या रणनीति अपनाता है। फिलहाल भाजपा खेमे में फैसले को लेकर संतोष का माहौल है।

Related to this topic: