Breaking News
  • AAP के सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ी, बीजेपी में जाने की अटकलें तेज
  • इजरायल-लेबनान ने 3 हफ्ते के लिए बढ़ाया सीजफायर: ट्रंप
  • न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री की घोषणा, भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट सोमवार को होगा साइन
  • IIIT ऊना के 6 छात्रों को 50-50 लाख का अमेजन का जॉब ऑफर, स्टडी के दौरान चयन
  • भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए हवाई क्षेत्र का बैन 24 मई तक बढ़ाया
  • यूपी के प्रयागराज, महाराष्ट्र के अमरावती में तापमान 44°C पार: ओडिशा के 4 जिलों में स्कूल बंद
  • CM के सामने बदले विधायक लोधी के सुर,कहा-गलती हो गई, आगे शब्दों का ध्यान रखूंगा
  • मध्य प्रदेशः रामलाल रौतेल ST, कैलाश जाटव SC आयोग के अध्यक्ष बने
  • MP के भोपाल, जबलपुर-उज्जैन समेत 11 जिलों में लू का अलर्ट, नर्मदापुरम में स्कूलों की छुट्‌टी

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

Anganwadi Timing Changed in Chhattisgarh

भीषण गर्मी में बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों के समय बदले, जानें नया TIME

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। अब केंद्र 4 घंटे संचालित होंगे। बच्चों की सुरक्षा और पोषण सेवाओं को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।


भीषण गर्मी में बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों के समय बदले जानें नया time

CG News |

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव किया है। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 

6 घंटे से घटाकर 4 घंटे किए गए केंद्र

महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department Chhattisgarh) ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब आंगनबाड़ी केंद्र 6 घंटे की बजाय 4 घंटे संचालित होंगे। यह नया समय 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक लागू रहेगा।

नया समय तय

नए आदेश के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र अब प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक खुलेंगे। इसके अलावा 23 अप्रैल से 30 जून 2026 तक बच्चों की उपस्थिति का समय केवल सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि उन्हें तेज धूप और लू से बचाया जा सके।

बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता

राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की शिक्षा और पोषण सेवाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख एवं शिक्षा (ECCE) गतिविधियां और पूरक पोषण आहार वितरण पहले की तरह जारी रहेगा।

कार्यकर्ताओं को अतिरिक्त जिम्मेदारी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे केंद्र बंद होने के बाद भी अपने जॉब चार्ट के अनुसार कार्य जारी रखें। इसके तहत गृहभेंट सेवा को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है, जिसमें कार्यकर्ता घर-घर जाकर माताओं को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगी।

सुरक्षा और निगरानी पर सख्ती

विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि बच्चों को सुरक्षित घर तक पहुंचाने में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। जिला अधिकारियों को नियमित निगरानी और समीक्षा के आदेश दिए गए हैं।

जुलाई से फिर सामान्य समय

ग्रीष्मकाल समाप्त होने के बाद 1 जुलाई से आंगनबाड़ी केंद्र फिर से अपने सामान्य समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगे।

 

Related to this topic: