छत्तीसगढ़ में रेलवे यात्रियों के लिए बड़ा झटका सामने आया है। 7 से 19 जून के बीच कुल 77 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द कर दी गई हैं। यह फैसला बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन पर चल रहे चौथी रेल लाइन के काम की वजह से लिया गया है। इस बदलाव का असर सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश समेत कुल 7 राज्यों के यात्रियों की यात्रा योजना बिगड़ सकती है।
गर्मी के पीक सीजन में यह फैसला लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि यह काम भविष्य में बेहतर कनेक्टिविटी और समय पर ट्रेन संचालन के लिए जरूरी है।
चांपा प्रोजेक्ट के कारण बड़ा बदलाव, 77 ट्रेनें कैंसिल
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन का काम तेज किया जा रहा है। इसी वजह से 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में रद्द किया गया है। इसके अलावा 8 ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी, 6 ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी और 5 ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित होगी। रेलवे का कहना है कि यह सेक्शन देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में से एक है, इसलिए निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट जरूरी हो जाता है।
यात्रियों पर सीधा असर, 7 राज्यों में बढ़ी परेशानी
ट्रेनों के बड़े पैमाने पर रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासकर उन लोगों की यात्रा योजना प्रभावित हुई है जो गर्मी की छुट्टियों में सफर कर रहे थे। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के यात्री इस बदलाव से प्रभावित होंगे। कई रूट्स पर ट्रेनें पूरी तरह बंद हैं तो कुछ जगह शॉर्ट टर्मिनेशन से यात्रियों को बीच रास्ते ही उतरना पड़ेगा। रेलवे स्टेशनों पर जानकारी लेने के लिए यात्रियों की भीड़ भी बढ़ने लगी है।
हसदेव एक्सप्रेस में बदलाव, पैसेंजर ट्रेन के रूप में संचालन
यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने हसदेव एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव किया है। यह ट्रेन 8 से 19 जून के बीच कोरबा और बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाई जाएगी। इस कदम का उद्देश्य स्थानीय यात्रियों को कम से कम असुविधा देना है, हालांकि लंबी दूरी के यात्रियों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था के बावजूद भीड़ और देरी की संभावना बनी रहेगी।
रूट डायवर्जन और देरी से बढ़ी यात्रा चुनौती
कई प्रमुख ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। इनमें दुरंतो एक्सप्रेस, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनें झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर के रास्ते चलेंगी, जिससे यात्रा समय बढ़ेगा। इसके अलावा कई ट्रेनें 1.5 से 3 घंटे तक देरी से चलेंगी, जिससे कनेक्टिंग यात्रा भी प्रभावित होगी।
रेलवे प्रोजेक्ट का मकसद, भविष्य में बेहतर नेटवर्क
रेलवे प्रशासन का कहना है कि बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन बनाई जा रही है। अब तक 180 किलोमीटर से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही आसान होगी। नई ट्रेनों के लिए रास्ता खुलेगा और देरी की समस्या में कमी आएगी। 7 से 19 जून के बीच चांपा स्टेशन पर मुख्य कार्य किया जाएगा। जिसे रेलवे ने सबसे अहम चरण बताया है।
रद्द होने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों की डिटेल
ट्रेन नंबर- ट्रेन- तारीख
18113- टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस- 7 से 18 जून
18114- बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस- 8 से 19 जून
18109/18110- टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस- 8 से 19 जून
13287- दुर्ग- आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस- 12 से 16 जून
13288- आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस- 10 से 14 जून
12833/12834- अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस- 11 से 15 जून
12870- हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस- 12 जून
12869- सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस- 14 जून
22846- हटिया-पुणे एक्सप्रेस- 12 व 15 जून
22845- पुणे- हटिया एक्सप्रेस- 14 व 17 जून
20813- पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस- 10 जून
20814- जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस- 13 जून
12905- पोरबंदर- शालीमार एक्सप्रेस- 10 व 11 जून
12906- शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस- 12 व 13 जून
22905- ओखा- शालीमार एक्सप्रेस- 14 जून
22906- शालीमार-ओखा एक्सप्रेस- 16 जून
22512- कामाख्या -एलटीटी एक्सप्रेस- 13 जून
22511- एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस- 16 जून
20971- उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस- 13 जून
20972- शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस- 14 जून
22358- गया-एलटीटी एक्सप्रेस- 10 जून
22357- एलटीटी-गया एक्सप्रेस- 12 जून
17321- वास्कोडिगामा-जसीडीह एक्सप्रेस- 12 जून
17322- जसीडीह- वास्कोडिगामा एक्सप्रेस- 15 जून
17005- हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस- 11 जून
17006- रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस- 14 जून
17007- चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस- 09 व 13 जून
17008- दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस- 12 व 16 जून
20471- श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस- 14 जून
20472- पुरी- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस- 17 जून
22830- शालीमार-भुज एक्सप्रेस- 13 जून
22829- भुज- शालीमार एक्सप्रेस- 16 जून
22169- रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस- 10 जून
22170- सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस- 11 जून
20828- सांतरागाछी- जबलपुर एक्सप्रेस- 10 जून
20827- जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस- 11 जून
12949- पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस- 12 जून
12950- सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस- 14 जून
20917- इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस- 09 जून
20918- पुरी इंदौर हमसफर एक्सप्रेस- 11 जून
22909- बलसाड-पुरी एक्सप्रेस- 11 जून
22910- पुरी- बलसाड एक्सप्रेस- 14 जून
22866- पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस- 09 जून
22865- एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस- 11 जून
20822- सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस- 13 जून
20821- पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस- 15 जून
22843- बिलासपुर बक्सर एक्सप्रेस- 12 जून
22844- पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस- 13 जून
13425- मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस- 13 जून
13426- सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस- 15 जून
12767- नांदेड़ सांतरागाछी एक्सप्रेस- 15 जून
12768- सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस- 17 जून
12812- हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस- 12 व 13 जून
12811- एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस- 14 व 15 जून
20807- विशाखापटनम- अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस- 12 व 13 जून
20808- अमृतसर- विशाखापटनम-हीराकुंड एक्सप्रेस-13 व 14 जून
12251- यशवंतपुर- कोरबा एक्सप्रेस- 9 व 12 जून
12252- कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस- 11 व 14 जून
22648- तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस- 11 व 15 जून
22647- कोरबा-तिरुअनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस- 13 व 17 जून
12151- एलटीटी- शालीमार एक्सप्रेस- 10 व 11 जून
12152- शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस- 12 व 13 जून
18477/18478-पुरी-योगनगरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस-11 से 15 जून
कैंसिल होने वाली पैसेंजर ट्रेनें
ट्रेन नंबर- ट्रेन तारीख
68735- रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर- 8 से 19 जून
68736- बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर 7 से 18 जून
68745- गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर 8 से 19 जून
68746 - रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर 7 से 18 जून
58203- कोरबा-रायपुर पैसेंजर 8 से 19 जून
58204 - रायपुर- कोरबा पैसेंजर 7 से 18 जून
68734/68733- बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू 8 से 19 जून
68732/68731- बिलासपुर- कोरबा-बिलासपुर मेमू 8 से 19 जून
68737/68738- रायगढ़-बिलासपुर-गढ़ 8 से 19 जून
58210- बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर 8 से 19 जून