Chhattisgarh 31 IPS Transfers

CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 31 IPS अफसरों का तबादला, पवन देव और GP सिंह को मिली ये जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। 31 सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। पवन देव को नगर सेना और जीपी सिंह को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी मिली है।

By : संजय चतुर्वेदी
CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 31 IPS अफसरों का तबादला, पवन देव और GP सिंह को मिली ये जिम्मेदारी

IPS Transfer In Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में त्योहार से पहले बड़ा फेरबदल किया गया है। इसके तहत प्रदेश के 31 सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में पुलिस मुख्यालय समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

सीनियर अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

तबादला सूची में प्रदेश के कई सीनियर अधिकारियों को महत्वपूर्ण पद सौंपे गए हैं। पवन देव को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, जीपी सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण और महानिदेशक राज्य पुलिस अकादमी का प्रभार सौंपा गया है। एसआरपी कल्लूरी को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव के साथ पुलिस प्रशासन के कई प्रमुख विभागों में नए सिरे से जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

एडीजी स्तर पर भी हुआ बदलाव

सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया है। प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन एवं चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आईपीएस अधिकारी विवेकानंद को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वित्त, योजना एवं प्रबंध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

नए पद पर जल्द संभालना होगा कार्यभार

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक तबादले के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को अपने नए पद का कार्यभार जल्द संभालने के निर्देश दिए गए हैं। बड़े स्तर पर हुए इस फेरबदल को राज्य की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026
MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

मध्यप्रदेश के गांवों में स्वामित्व योजना के तहत 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। छिंदवाड़ा 74 हजार 2 रजिस्ट्रियों के साथ सबसे आगे है।

Nov 04, 2026
दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली से पहले कलेक्टर और एसपी को कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। अवैध शराब, कार्बाइड गन और खाद की किल्लत पर सख्ती के आदेश हुए।

Nov 04, 2026
Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

धनतेरस से पहले बुधवार करो सोने चांदी में तेजी रही। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम सोना 4046 रुपये बढ़कर 1.42 लाख और चांदी 9708 रुपये चढ़कर 1.86 लाख रुपये किलो हो गई।

Nov 04, 2026
होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026