Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल का बड़ा बयान, चैतन्य बघेल को नहीं मिला कोई नोटिस

भूपेश बघेल का बड़ा बयान, चैतन्य बघेल को नहीं मिला कोई नोटिस

भूपेश बघेल का बड़ा बयान चैतन्य बघेल को नहीं मिला कोई नोटिस

Bhupesh Baghel on ED Summons to Chaitanya Baghel : रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है। भूपेश बघेल ने अपने बेटे चैतन्य बघेल से ED द्वारा पूछताछ किये जाने के मामले में बड़ा खुलास करते हुए कहा कि, ED का कोई नोटिस नहीं मिला है। मीडिया में सनसनी फैलाना ईडी का काम है।

ये भाजपा की साजिश - भूपेश बघेल 

दरअसल, बीते दिनों ईडी की छापेमारी में भूपेश बघेल के घर से कैश और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए थे, जिनकी जानकारी से चैतन्य बघेल के खिलाफ पूछताछ की तैयारी की जा रही थी। इस बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, हमें कोई नोटिस नहीं मिला, अगर कोई नोटिस आएगा तो हम जरूर जाएंगे। मीडिया में सनसनी फैलाना ईडी का काम है। एजेंसियों का इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। वे ऐसा करते रहे हैं। यह भाजपा की साजिश है।

गौरतलब है कि, ईडी ने 10 मार्च को भूपेश बघेल के निवास सहित चैतन्य बघेल के घर और छत्तीसगढ़ के अन्य 14 ठिकानों पर दबिश दी थी। इसमें 6 मोबाइल फोन की डिटेल्स और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच की गई। इसके अलावा 33 लाख रुपये की रकम और कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए थे।

भूपेश बघेल ने यह भी साफ किया कि यह मीडिया हाइप सिर्फ एक राजनीतिक खेल है, जिसका उद्देश्य भाजपा द्वारा कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाना है। उन्होंने कहा कि अगर ईडी के पास ठोस सबूत हैं तो वह समान कार्रवाई करे, लेकिन केवल बदनाम करने के लिए ऐसी कार्रवाई करना गलत है।  



Related to this topic: