Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

घर में उदबिलाव को देखकर बेहोश हुई महिला, 2 घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू

घर में उदबिलाव को देखकर बेहोश हुई महिला, 2 घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू

घर में उदबिलाव को देखकर बेहोश हुई महिला 2 घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आरंग के रसनी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में अचानक एक उदबिलाव (ओटर) घुस आया। घर के अंदर घुसे इस जंगली जानवर ने जमकर उधम मचाया। इसी दौरान घर में काम कर रही महिला की नजर जब उस पर पड़ी तो वह डर के मारे बेहोश होकर गिर पड़ी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

दो घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया उदबिलाव

दरअसल, यह घटना विकास चंद्राकर के घर की है, जहां जंगली उदबिलाव घुस आया था। जैसे ही घरवालों ने उसे देखा, उन्होंने तुरंत बाहर निकलकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। इस दौरान वन विभाग को भी सूचना दी गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेज़ और फुर्तीले उदबिलाव को सावधानीपूर्वक पिंजरे में बंद किया और फिर उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उदबिलाव को कोई चोट नहीं आई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। वन अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह जंगली प्रजाति का इंडियन सीवेट कैट था, जो संभवतः भोजन की तलाश में जंगल से भटककर गांव की ओर आ गया था। समय रहते सूचना मिलने और रेस्क्यू टीम की सक्रियता से जानवर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा सका।

Related to this topic: