Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

टास्क फोर्स ने 9 संदिग्ध हिरासत में, अब तक 128 घुसपैठियों की हो चुकी हैं पहचान

टास्क फोर्स ने 9 संदिग्ध हिरासत में, अब तक 128 घुसपैठियों की हो चुकी हैं पहचान

टास्क फोर्स ने 9 संदिग्ध हिरासत में अब तक 128 घुसपैठियों की हो चुकी हैं पहचान

Task Force Detains 9 Suspects in CG : कवर्धा। छत्तीसगढ़ में टास्क फोर्स ने नौ संदिग्ध को गिरफ्तार किया है जबकि अब तक 128 घुसपैठियों की पहचान की गई है। यह कार्रवाई भारत-पाकिस्तान बढ़ते तनाव के मद्देनज़र कबीरधाम जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने के चलते की गई है। जिला पुलिस ने सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए एक विशेष ‘पुलिस टास्क फोर्स’ का गठन किया है, जो संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए जगह-जगह अभियान चला रही है।

टास्क फोर्स की कार्रवाई में 6 उत्तर प्रदेश और 3 अन्य जिलों के कुल 9 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान इनके पास वैध पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिले हैं। इनके खिलाफ धारा 128 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र बघेल के नेतृत्व में गठित इस टीम में डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर, कोतवाली प्रभारी, दो टीआई और 50 से अधिक पुलिस जवान शामिल हैं। टीम ने मंगलवार को आदर्श नगर, कसाई पारा, अटल आवास, समनापुर और हरिनछपारा गांव में सघन और अचानक चेकिंग अभियान चलाया।

एएसपी बघेल ने बताया कि यह विशेष टीम बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिकों की अवैध घुसपैठ को रोकने के उद्देश्य से गठित की गई है। अब तक जिले में 128 संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही, मकान मालिकों से कहा गया है कि वे किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराएं, ताकि असामाजिक तत्वों की पहचान समय रहते की जा सके। 


Related to this topic: