Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

सुकमा में टूटी नक्सलियों की कमर, 9 महिलाओं समेत 22 इनामी माओवादी ने किया सरेंडर

सुकमा में टूटी नक्सलियों की कमर, 9 महिलाओं समेत 22 इनामी माओवादी ने किया सरेंडर

सुकमा में टूटी नक्सलियों की कमर 9 महिलाओं समेत 22 इनामी माओवादी ने किया सरेंडर

Sukma 22 Naxalites Surrendered : सुकमा। छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित जिला माने जाने वाले सुकमा में नक्सलियों की कमर टूट गई है। सुकमा में 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें नौ महिलायें भी शामिल है। इसे सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस अभियान में सुकमा और जगदलपुर के कई सीआरपीएफ बटालियन और डीआईजी अधिकारी शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि, नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ शासन की 'छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति' एवं 'नियद नेल्ला नार' योजना से प्रभावित होकर और अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 40 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए प्रोत्साहित कराने में जिला बल, डीआरजी सुकमा, रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) कोंटा, सुकमा, सीआरपीएफ 2, 74, 131, 217, 219, 223, 226, 227, 241 एवं कोबरा 203 वाहिनी के आसूचना शाखा के कार्मिकों की विशेष भूमिका रही है।

सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की नई पुनर्वास नीति 'छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति- 2025' के तहत प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये के मान से प्रोत्साहन राशि और कपड़े दिए गए हैं। इन सभी को अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में शामिल 1 पुरुष और 1 महिला नक्सली पर 8-8 लाख रुपये, 1 पुरुष और 1 महिला नक्सली पर 5-5 लाख रुपये, 2 पुरुष और 5 महिला नक्सलियों पर 2-2 लाख रुपये और 1 पुरुष नक्सली पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस तरह कुल मिलाकर इन आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 40 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

गौरतलब है कि इससे पहले 8 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था, जिनमें 6 महिला नक्सली भी शामिल थीं। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 26 लाख रुपये का इनाम घोषित था। छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति और नियद नेल्लानार योजना के तहत नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।  


Related to this topic: