Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

कांकेर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर

कांकेर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर

कांकेर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ एक महिला नक्सली ढेर

CG Naxal Encounter : कांकेर, छत्तीसगढ़। कांकेर में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया। पुलिस ने मौके से दो हथियार बरामद किए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ नक्सलियों के एक छोटे समूह के साथ हुई।

सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में मारी गई एक महिला नक्सली के बारे में कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने कहा, "छोटेबेठिया पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई। ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संयुक्त टीमें भी शामिल थीं। हमने एक महिला नक्सली का शव बरामद किया है। हमने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं।"

बीते दिनों छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर मारेडपल्ली में ग्रेहाउंड्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। ग्रेहाउंड्स फोर्स ने सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला रवि, अरुणा समेत 3 बड़े कैडर्स को मार गिराया था।

सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला 40 लाख का इनामी था। वहीं एनकाउंटर में मारी गई अरुणा नक्सली लीडर चलपति की पत्नी है और इस पर 20 लाख का इनाम था। आंध्र के अल्लुरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

10 फरवरी 2012 को गजरला रवि ने अपने साथियों के साथ बीएसएफ की टीम पर हमला किया। कमांडेंट सहित तीन जवानों को मार दिया और उनके हथियार लूटे थे। 2014 से फरार था और छत्तीसगढ़ में एक्टिव था।

Related to this topic: