Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, तीन ग्रामीण घायल

बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, तीन ग्रामीण घायल

बीजापुर में नक्सलियों ने किया ied ब्लास्ट तीन ग्रामीण घायल

Three Villagers Injured in Bijapur IED Blast : छत्तीसगढ़। नक्सल प्रभावित बीजापुर में एक बार फिर ग्रामीण नक्सलियों के IED बम का शिकार हुए है। इस हादसे में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने यह बम जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्लांट किया गया था। फिलहाल ग्रामीणों का इलाज में किया जा रहा है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीजापुर जिले के थाना मद्देड़ अंतर्गत धनगोल गांव के जंगल की बताई जा रही है। यहाँ तीनों ग्रामीण मशरूम (फुटु) इकट्ठा करने गए हुए थे। इसी दौरान वे माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आ गए। इस हादसे में 1 बालिका सहित 3 ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में घायलों की पहचान नाबालिग बच्ची कविता कुड़ियम (उम्र 16 वर्ष), कोरसे संतोष, उम्र 26 वर्ष और चिड़ेम कन्हैया, उम्र- 24 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, प्रेशर IED विस्फोट में घायल ग्रामीणों के पैर एवं चेहरे में चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर भर्ती किया गया है जहां इनका उपचार जारी है।  

बता दें कि, इससे पहले बीते 2 जुलाई को नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED की चपेट में आकर एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामला मद्देड थाना क्षेत्र के पेगड़ापल्ली गांव का है, जहां ग्रामीण विशाल गोटे फूटू संग्रहण के लिए जंगल गया हुआ था। इसी दौरान IED ब्लास्ट की चपेट में आ गया, जिससे उसके चेहरे और पैरों में गंभीर चोटें आईं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया था। 

Related to this topic: