Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

रायपुर में कोरोना के 5 नए मरीज मिले, राजनांदगांव में 3 मौत, CMHO ने कहा- लक्षण दिखते ही कराएं इलाज

रायपुर में कोरोना के 5 नए मरीज मिले, राजनांदगांव में 3 मौत, CMHO ने कहा- लक्षण दिखते ही कराएं इलाज

रायपुर में कोरोना के 5 नए मरीज मिले राजनांदगांव में 3 मौत cmho ने कहा- लक्षण दिखते ही कराएं इलाज

Chhattisgarh Corona Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना के पांच नए मरीज सामने आये है। बीते बीस दिनों में राजनांदगांव में कोरोना के तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया है। कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीएमएचओ ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के लक्षण जैसे सर्दी-खांसी, बुखार होने पर तत्काल इलाज कराएं। बता दें कि रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 29 हो गई है। वहीं अब तक 95 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 60 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं।

सीएमएचओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना के लक्षण जैसे सर्दी-खांसी, बुखार होने पर तत्काल इलाज कराएं। कोरोना होने पर घर में भी मास्क लगाकर रहें। भीड़ भाड़ एरिया में जाने से बचें।

बता दें कि राजनांदगांव में पिछले 20 दिनों के भीतर तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि, कोरोना से ग्रसित मृतकों में सभी पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते उनकी हालत और बिगड़ गई और जान चली गई। 

11 जिलों में फैला कोरोना

अब तक कुल 172 मरीज मिल चुके हैं, जो 11 जिलों में फैल चुका है। सबसे ज्यादा 82 मरीज रायपुर से मिले हैं। वहीं 38 मरीज बिलासपुर से मिले हैं। बाकी 47 मरीज अन्य 9 जिलों से मिले हैं। यानी कोविड के 75 प्रतिशत से अधिक केस रायपुर-बिलासपुर इन 2 जिलों से हैं।

हालांकि, कोविड के 62 केस ही एक्टिव हैं। 103 रिकवर हो गए हैं। इनमें 50 होम आइसोलेशन में और 12 हॉस्पिटल में एडमिट है। ओवर अब तक कुल लगभग दो हजार मरीजों से अधिक कोविड जांच प्रदेश में हो चुकी है।


Related to this topic: