Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

साय मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच सीएम का बड़ा बयान, बोले - बहुत जल्द होगा सब…

साय मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच सीएम का बड़ा बयान, बोले - बहुत जल्द होगा सब…

साय मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच सीएम का बड़ा बयान बोले - बहुत जल्द होगा सब…

CM Vishnu Deo Sai on CG Cabinet Expansion : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को दिल्ली दौरे से लौटे है। रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम साय ने मीडिया को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा को लेकर उन्होंने कहा कि, बहुत जल्द सब कुछ होगा। सीएम के इस बयान के राजनैतिक गलियारों में सुबुगाहट शुरू हो गई है।

नगरीय और पंचायत चुनाव की जीत से कराया अवगत 

दो दिवसीय दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर नगरीय निकाय के साथ पंचायत चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बारे में बताया। इसके साथ ही नक्सलवाद से जो लड़ाई हमारे जवान लड़ रहे हैं, उसके बारे में चर्चा की।

निगम मंडल में भी नियुक्तियां जल्द होंगी

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का दौरा और कांग्रेस पार्टी की बैठक पर सीएम साय ने कहा कि हमारी मुलाकात सचिन पायलट से हुई। एक ही प्लेन पर आए हैं। बैठक उनका मामला है, लेकिन जो हाल होना था, कांग्रेस पार्टी का वह हो चुका है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगे कहा कि सब होगा, मंत्रिमंडल का भी विस्तार होगा और निगम मंडल में भी नियुक्तियां जल्द होंगी।


Related to this topic: