Breaking News
  • संसद में महा-बहस के बीच आधी रात को लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, नोटिफिकेशन जारी
  • रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, STF ने आगरा से दबोचा
  • लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद: बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल
  • नासिक TCS धर्मांतरण-यौन शोषण केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
  • MP के 20 जिलों में आज लू चलने का अलर्ट, अनूपपुर-डिंडौरी में स्कूलों का समय बदला, नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री के पार
  • हापुड़ में बस का इंतजार कर रही डिवाइडर पर बैठी 3 महिलाओं को कार ने रौंदा
  • स्पेस में 18 बार खतरे में आए भारतीय उपग्रह, इसरो ने रास्ता बदलकर मलबे से बचाया
  • डी कॉक ने धोनी को पीछे छोड़ा, मुंबई के सेकेंड इंडविजुअल स्कोरर भी बने

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म डस्ट में गिरने से दो मजदूरों की हालत गंभीर

स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म डस्ट में गिरने से दो मजदूरों की हालत गंभीर


स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा गर्म डस्ट में गिरने से दो मजदूरों की हालत गंभीर

Mungeli Basudev Sponge Iron Plant Accident : बिलासपुर। मुंगेली जिले के रामबोड़ स्थित बासुदेव स्पंज आयरन प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया। मेंटनेंस कार्य के दौरान दो मजदूर गर्म डस्ट में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गए। घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मेंटेनेंस कार्य के दौरान दो मजदूर शेड पर काम करते समय संतुलन बिगड़ने के कारण गर्म डस्ट में गिर गए।

ये है पूरा मामला

घटना रविवार दोपहर की है, जब पंकज निषाद और संजय सिंह प्लांट के शेड पर मेंटेनेंस कार्य के लिए चढ़े थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर ऊंचाई पर काम कर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे नीचे गर्म डस्ट के ढेर में गिर पड़े। इस डस्ट का तापमान इतना अधिक था कि दोनों को गंभीर जलन और चोटें आईं।

हादसे के तुरंत बाद दोनों घायल मजदूरों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों की पहचान पंकज निषाद (फिटर) और संजय सिंह (ठेकेदार) के रूप में हुई है।

सुरक्षा उपकरणों की कमी का आरोप

हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय श्रमिकों का आरोप है कि मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के जोखिम भरे काम पर भेजा गया था। न तो हेलमेट, न ही सेफ्टी बेल्ट और न ही अन्य सुरक्षा गियर उपलब्ध कराए गए।

स्थानीय यूनियन सदस्यों ने कहा, “प्लांट में सुरक्षा के बुनियादी इंतजामों की कमी है। मेंटेनेंस जैसे खतरनाक कामों में भी मजदूरों को बिना सेफ्टी किट के चढ़ा दिया जाता है।” फिलहाल यह लापरवाही हादसे का प्रमुख कारण मानी जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। मुंगेली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रबंधन से सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर जवाब मांगा है। अभी तक प्लांट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।  


Related to this topic: