Grok AI पर अश्लील कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार सख्त, X को 72 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश

Grok AI पर अश्लील कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार सख्त, X को 72 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश

भारत सरकार ने एलन मस्क की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वाली कंपनी एक्स (पूर्व में ट्विटर) के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कड़ा नोटिस जारी किया है। यह एक्स के ग्रोक के लिए जारी किया है।

By : स्वदेश डेस्क
Grok AI पर अश्लील कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार सख्त, X को 72 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ को कड़ा नोटिस जारी करते हुए उसके जनरेटिव एआई चैटबॉट Grok के जरिए फैल रहे अश्लील कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने साफ कहा है कि Grok AI से जुड़े आपत्तिजनक और गैरकानूनी कंटेंट को तत्काल हटाया जाए। साथ ही इस संबंध में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट 72 घंटे के भीतर सरकार को सौंपी जाए।

बीते कुछ दिनों से Grok AI के दुरुपयोग के मामले सामने आ रहे थे, जिसमें कुछ यूजर्स चैटबॉट का इस्तेमाल अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट तैयार करने के लिए कर रहे थे। बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने गंभीर चिंता जताई और X को अपनी एआई तकनीक की तत्काल समीक्षा करने का निर्देश दिया है।

महिलाएं थी निशाने पर

सरकारी सूत्रों के अनुसार, कई मामलों में यूजर्स महिलाओं की तस्वीरें अपलोड कर Grok को निर्देश दे रहे थे कि उनकी पोशाक हटाकर या उन्हें अधिक उत्तेजक रूप में दिखाया जाए। कुछ मामलों में Grok ने बिना अनुमति फोटो में बदलाव जैसे आउटपुट दिए, जिससे अश्लील रूपांतरण वाली तस्वीरें सामने आईं। यह न केवल प्लेटफॉर्म की नीतियों का उल्लंघन है, बल्कि भारत के आईटी कानूनों के भी खिलाफ है।

केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने की कही बात

महिलाओं के खिलाफ इस तरह के ट्रेंड को गंभीर मानते हुए सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि X समय रहते ठोस कदम नहीं उठाता, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। MeitY ने यह भी कहा है कि एआई टूल्स का दुरुपयोग रोकना प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी है।

गौरतलब है कि साल 2025 के अंतिम हफ्तों में ही आईटी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें अश्लील, वयस्क और अवैध कंटेंट को हटाने के दायित्वों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए थे। चेतावनी दी गई थी कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

अगले पांच वर्षों में राज्य के निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

अगले पांच वर्षों में राज्य के निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा का 20.57 अरब डॉलर का निर्यात 200 से अधिक देशों तक पहुंच रहा है। गुरुग्राम कार्यशाला में एफटीए अवसरों, गुणवत्ता और सतत विनिर्माण पर जोर दिया गया।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026
Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

मंगलवार को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 76,300 और निफ्टी करीब 150 अंक बढ़कर 23,600 के पार पहुंचा। FII खरीदारी और कच्चे तेल की नरमी से बाजार को सहारा मिला।

Nov 03, 2026
Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में HPCL की ऑयल रिफाइनरी में धमाका हुआ है। ऊंची लपटें और घना धुआं दूर तक दिखा। अलार्म बजते ही आसपास का रिहायशी इलाका खाली कराया गया।

Nov 02, 2026