Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

शिवपुरी में धर्मांतरण का मामला आया सामने, अवैध निर्माणाधीन चर्च को वन विभाग ने तोड़ा

शिवपुरी में धर्मांतरण का मामला आया सामने, अवैध निर्माणाधीन चर्च को वन विभाग ने तोड़ा

शिवपुरी जिले के बदरवास में वन भूमि पर बनाए जा रहे चर्च और कथित धर्म परिवर्तन का मामला उजागर हुआ।विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया।

शिवपुरी में धर्मांतरण का मामला आया सामने अवैध निर्माणाधीन चर्च को वन विभाग ने तोड़ा

शिवपुरीः जिले के बदरवास के ग्राम गुढाल डांग गांव में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि यहां पर वन भूमि पर अवैध रूप से चर्च बनाया गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने यहां पर हंगामा करते हुए कुछ सरकारी कर्मचारियों पर धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हंगामा किए जाने के बाद वन और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन भूमि पर अवैध रूप से निर्माणधीन चर्च को कार्रवाई करते हुए तोड़ दिया।

ईसाई धर्म से जुड़ी किताबें और साहित्य मिला

बजरंग दल और वीएचपी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि यहां कुछ ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। उन्हें ईसाई धर्म से जोड़ा जा रहा है। जब जिला प्रशासन की ओर से वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो यहां पर ईसाई धर्म से जुड़ी हुई कुछ किताबें और साहित्य मिला है।

इस मामले में बदरवास के तहसीलदार प्रदीप भार्गव ने कहा कि वन भूमि पर अवैध कब्जे की सूचना पर कार्रवाई की गई है। धर्म परिवर्तन के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इलाज के नाम पर धर्म परिवर्तन का प्रयास

रविवार को आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था। इसी दौरान शिवपुरी के एक चर्च से जुड़ी एक महिला मौके से फरार हो गई। सभा में उपस्थित एक महिला ने कहा कि हमारे यहां एक शिक्षक की तबीयत ठीक नहीं हो रहा था। मैं दुनिया में घूमी लेकिन शांति नहीं मिला। हम यहां आकर महिमा करते हैं तो उन्हें आराम मिला। हम लोग यहां मन से आते हैं। यहां कोई धर्मांतरण नहीं हो रहा।

Related to this topic: