Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

वोट को ऑनलाइन नहीं हटाया जा सकता, राहुल गांधी के समझने में गलती : चुनाव आयोग

वोट को ऑनलाइन नहीं हटाया जा सकता, राहुल गांधी के समझने में गलती : चुनाव आयोग

वोट को ऑनलाइन नहीं हटाया जा सकता राहुल गांधी के समझने में गलती  चुनाव आयोग

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आज एक पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए गए आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि बिना सुनवाई के और वह भी ऑनलाइन माध्यम से किसी का भी नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जा सकता। इस तरह का 2023 में प्रयास किया गया था जिस पर स्वयं आयोग ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

राहुल गांधी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि 6 हजार से अधिक लोगों के वोट कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र से हटाए गए। चुनाव आयोग ने इस पर कहा कि राहुल गांधी के आरोप गलत और निराधार हैं। कोई आम नागरिक किसी के भी वोट को ऑनलाइन नहीं हटा सकता। साथ ही प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर दिए बिना भी वोट को हटाया नहीं जा सकता।

राहुल के पत्रकार वार्ता में दिए उदाहरण पर आयोग ने कहा कि 2023 में आलंद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम हटाने के कुछ असफल प्रयास किए गए थे और मामले की जांच के लिए स्वयं चुनाव आयोग ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आयोग ने इस बात का उल्लेख किया है कि आलंद विधानसभा क्षेत्र से 2023 में कांग्रेस नेता बीआर पाटिल (कांग्रेस) ने जीत हासिल की थी। इससे पहले 2018 में वहां भाजपा के सुभाध गुट्टेदार जीते थे।

Related to this topic: