Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

बुरहानपुर की कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची

बुरहानपुर की कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची

बुरहानपुर की कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची

Burhanpur Textile Factory Fire : मध्यप्रदेश। बुरहानपुर में एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। विस्तृत जानकारी का इंतजार है। एसडीएम बुरहानपुर पल्लवी पुराणिक ने कहा, "पूरा प्रशासन यहां है। हमने दूसरे जिलों से भी दमकल गाड़ियां बुलाई हैं। आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।"

जानकारी के अनुसार, गणपति थाना क्षेत्र में बीटी कॉटन फैक्ट्री में रविवार शाम अचानक आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिख रहीं थीं। बीटी कॉटन फैक्ट्री में आग की सूचना मिलने के बाद चारों तरफ अफरा - तफरी का माहौल था। खबर लिखे जाने तक पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में थी।

एएसआई किशोर सिंह ने कहा, "अज्ञात कारणों से यहां अचानक आग लग गई, जिसका पता आग बुझने के बाद ही चल पाएगा। निजी टैंकर संचालकों को भी सतर्क कर दिया गया है। आग काफी भीषण है।"

बताया जा रहा है कि, आग लगने के कारण भारी नुकसान हुआ है। आग लगाने के कारणों के बारे में जांच की जा रही है।

 

Related to this topic: