Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

यूपी के बलरामपुर में धर्मांतरण मामले में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के घर पर चला बुलडोजर

यूपी के बलरामपुर में धर्मांतरण मामले में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के घर पर चला बुलडोजर

यूपी के बलरामपुर में धर्मांतरण मामले में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के घर पर चला बुलडोजर

उत्तरप्रदेश। अवैध धर्मांतरण के आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की आलीशान कोठी पर बुलडोजर चल गया है। जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर धर्मांतरण के साथ - साथ 100 करोड़ रुपये के अवैध कारोबार में लिप्त होने का भी आरोप है। प्रशासन के मुताबिक, कोठी अवैध निर्माण संपत्ति थी।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। तोपगंज इलाके में बाबा की कोठी पर बुलडोजर चलते हुए वीडियो वायरल है।

जानकारी के अनुसार जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा इस कोठी में होने सहयोगियों के साथ रहता था। यहीं से अवैध काम किए जाते थे। छांगुर बाबा पर आर्थिक लालच देकर धर्मांतरण, जमीनों की हेराफेरी, अवैध चंदा और मनी लॉन्ड्रिंग समेत बड़ी मात्रा में विदेश फंड इकठ्ठा करने के आरोप हैं।

जैसे ही यह जानकारी सामने आई कि, छांगुर बाबा लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाता है प्रशासन हरकत में आ गया। कोतवाली उतरौला क्षेत्र के मधपुर गांव में बनी कोठी अवैध पाई गई। यह चौंकाने वाली बात है कि, जिस जमीन पर यह कोठी बनी वह सरकारी थी। प्रशासन ने बीते दिनों यहां नोटिस चस्पा किया था। इसके बाद अब बुलडोजर कार्रवाई की गई है।

इस कोठी को तीन करोड़ में बनाए जाने की बात सामने आई है। यह छांगुर बाबा के करीब नीतू उर्फ नसरीन के नाम पर है। शनिवार को छांगुर बाबा और नसरीन की गिरफ्तारी एक होटल से हुई थी। इस एक्शन के पीछे UP ATS का हाथ था। छांगुर बाबा पर 50 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित था।

 

 

 

Related to this topic: