BU Convocation Ceremony 2026

BU Convocation Ceremony: बीयू का दीक्षांत समारोह कल, 27 मेधावी छात्रों को मिलेंगे स्वर्ण पदक

बीयू का दीक्षांत समारोह शुक्रवार सुबह 10.30 बजे मिंटो हॉल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होगा। समारोह में मेरिट छात्रों और शोधार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
BU Convocation Ceremony: बीयू का दीक्षांत समारोह कल, 27 मेधावी छात्रों को मिलेंगे स्वर्ण पदक

barkutullah university

भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल का दीक्षांत समारोह कल शुक्रवार को प्रात: 10.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर मिंटो हॉल में आयोजित होगा। इस समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेरिट छात्रों सहित शोधार्थियों को उपाधि और 27 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।
बीयू के प्रोफेसर शंशाक शेखर ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगू भाई पटेल करेंगे। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार रहेंगे।

समारोह में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के कुलपति प्रो. के. रंगराजन मुख्य वक्ता के रूप में दीक्षांत भाषण देंगे। बीयू के कुलगुरु और उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपम राजन दीक्षांत प्रतिवेदन वाचन करेंगे।

दिए जाएंगे 27 स्वर्ण पदक 

इस वर्ष स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के मेरिट विद्यार्थियों के 96 पंजीयन हुए हैं, जबकि पीएचडी के लिए 85 पंजीयन हुए हैं। समारोह में कुल 27 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें पांच प्रायोजित स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। सीताराम जिंदल फाउंडेशन की ओर से तीन स्वर्ण पदक, एक स्वर्ण पदक दिलीप सूर्यवंशी अपने पिता की स्मृति और एक अन्य स्वर्ण पदक प्रो. मोना पुरोहित, विभागाध्यक्ष अपने पति स्वर्गीय केके शुक्ला की स्मृति में दिया जाएगा। कार्यक्रम में उपाधि एवं स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और शोधार्थियों के साथ उनके परिजन, शिक्षक, अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026