Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश

कोच्चि-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम ! नागपुर में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

कोच्चि-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम ! नागपुर में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

कोच्चि-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम  नागपुर में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight makes Emergency Landing in Nagpur : नागपुर। कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग नागपुर एयरपोर्ट पर कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, सभी यात्रियों को फ्लाइट से सुरक्षित बाहर निकाला गया और विमान की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट पर बम की धमकी मिलने के बाद तय प्रोटोकॉल के तहत तुरंत आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें यह पुष्टि हुई कि धमकी गंभीर थी क्योंकि उसमें फ्लाइट का नंबर तक स्पष्ट तौर पर दिया गया था। उस समय तक फ्लाइट कोच्चि से उड़ान भर चुकी थी, जिसे सुरक्षा कारणों से नागपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। फिलहाल फ्लाइट, क्रू और यात्रियों की जांच की जा रही है।

बता दें इससे पहले बीते दिन शुक्रवार को थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान AI-379 को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस धमकी के बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फुकेट एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी। अधिकारी ने बताया कि इमरजेंसी प्रोसीजर का पालन करते हुए सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया।  

अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट रद्द

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद आज पहली बार एअर इंडिया की कोई फ्लाइट (AI-159) लंदन के लिए जा रही थी, लेकिन रवानगी से पहले फ्लाइट की जांच की गई और उसमें तकनीकी खराबी पाई गई और फिर उसे उड़ान के लिए रद्द कर दिया गया। फ्लाइट रद्द होने से वहां मौजूद कई यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस फ्लाइट में ज्यादातर लोग राजकोट, आणंद, हलोल, खंभात के यात्री हैं। 

एयर इंडिया की एक और फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया की फ्लाइट AI180 में 17 जून 2025 को तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान से उतरना पड़ा। बता दें कि, यह फ्लाइट जो सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, विमान के बाएं इंजन में खराबी आई, जिसके चलते कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान में देरी हुई। फ्लाइट कप्तान ने घोषणा की कि यह कदम उड़ान सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Related to this topic: