Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

एक ही परिवार के 4 लोगों के घर में मिले शव, सामूहिक आत्महत्या करने की आशंका

एक ही परिवार के 4 लोगों के घर में मिले शव, सामूहिक आत्महत्या करने की आशंका

एक ही परिवार के 4 लोगों के घर में मिले शव सामूहिक आत्महत्या करने की आशंका

छत्तीसगढ़। महासमुंद में एक ही परिवार के 4 लोगों के एक साथ शव मिले हैं। मृतकों में पति-पत्नी और उनके 2 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने सामूहिक आत्महत्या की आशंका जताई हैए। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। यह पूरा मामला बागबाहरा के शासकीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बागबाहरा के शासकीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी के H-2 बिल्डिंग के अपने मकान नं. 5 में रहने वाले बसंत पटेल (42 वर्ष) का शव फंदे पर लटका मिला, जबिक उसकी पत्नी भारती पटेल (38 वर्ष), बेटी सेजल पटेल (11 वर्ष) और बेटे कियांश पटेल (4 वर्ष) के शव फर्श पर पड़े मिले हैं।

SP समेत पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। बसंत पटेल आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय बागबाहरा मे प्यून ( भृत्य ) के पद पर कार्यरत था। आज जब उनकी लाश मिली तो घर अंदर से बंद था।

पुलिस को आशंका है कि बसंत पटेल ने अपने परिवार को जहर देकर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है। बागबाहरा पुलिस ने मर्ग कायम कर चारों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में है। इसके साथ ही सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुट गई है। 



Related to this topic: