Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP की 212 विधानसभाओं में बीजेपी का 'स्वदेशी सम्मेलन', केन्द्रीय नेतृत्व की ऑनलाइन नजर

MP की 212 विधानसभाओं में बीजेपी का 'स्वदेशी सम्मेलन', केन्द्रीय नेतृत्व की ऑनलाइन नजर

mp की 212 विधानसभाओं में बीजेपी का स्वदेशी सम्मेलन केन्द्रीय नेतृत्व की ऑनलाइन नजर

अमेरिका के विश्व व्यापी टैरिफ युद्ध के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर देशभर में चलाया जा रहा 'स्वदेशी' केंद्रित 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' मध्यप्रदेश में निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार जारी है। मंगलवार तक प्रदेश की कुल 230 विधानसभाओं में से 212 में 'स्वदेशी' सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। इसके अलावा 9 जिलों में महिला सम्मेलन और 7 जिलों में युवा सम्मेलन भी आयोजित किए गए।

212 में 'स्वदेशी' सम्मेलन सफल 

'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' के तहत पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार सभी 230 विधानसभाओं में 30 नवंबर तक सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं। वहीं, 15 नवंबर तक प्रत्येक जिले में महिला और युवा सम्मेलन भी संपन्न होने हैं।

केन्द्रीय नेतृत्व की निगरानी

प्रत्येक कार्यक्रम पर केन्द्रीय नेतृत्व की निगरानी रखी जा रही है। जिला और विधानसभावार आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम की संख्या, आयोजन की पूरी जानकारी और संबंधित फोटो-वीडियो क्लिप्स ऑनलाइन पार्टी पोर्टल पर भेजी जा रही हैं। केन्द्रीय नेतृत्व इन फोटो-वीडियो के माध्यम से कार्यक्रम की सत्यता की पुष्टि कर रहा है।

हर बूथ पर 'स्वदेशी' का प्रचार

प्रदेश प्रभारी रणवीर रावत ने बताया कि सभी कार्यक्रम समय-सारिणी के अनुसार चल रहे हैं। पिछले रविवार को प्रदेशभर के बूथों पर 'स्वदेशी' अभियान से जुड़े पोस्टर और स्टीकर लगाए गए और लोगों से 'स्वदेशी' अपनाने का आग्रह किया गया।

15 नवंबर से जिलों में स्वदेशी मेले

'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' के अंतर्गत 15 से 30 नवंबर तक प्रत्येक जिले में 'स्वदेशी' मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों में 'एक जिला-एक उत्पाद' अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों का प्रचार-प्रसार और स्थानीय कलाकारों एवं स्टार्टअप्स का सम्मान किया जाएगा। महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से इन मेलों का अधिक से अधिक प्रचार किया जा रहा है।

विद्यालयों में निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं

स्वदेशी अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा महाविद्यालयों में सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा।

रणवीर सिंह रावत ने कहा-

"प्रदेशभर में अभियान केन्द्रीय कार्ययोजना के अनुरूप चल रहा है। समय-सीमा के अनुसार प्रत्येक आयोजन संपन्न हो रहा है। आगामी कार्यक्रमों की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। प्रत्येक कार्यक्रम की जानकारी और फोटो-वीडियो केन्द्रीय नेतृत्व को नियमित रूप से भेजे जा रहे हैं।"

— रणवीर सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी, 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान'

Related to this topic: